लाइव न्यूज़ :

2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2025 12:46 IST

किताब में बताया गया है कि हार की खबर मिलने के बाद हैरिस की एक सहयोगी ने कपकेक पर लिखे वाक्यांश ‘‘मैडम प्रेसिडेंट’’ को हटाया और उन्हें वहां निराश कर्मचारियों में बांट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देखबर सुनकर हैरिस ने कहा, ‘‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’’ अगले दिन भी वह सदमे में रहीं और इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं।राष्ट्रपति चुनाव के लिए चलाए गए उनके अभियान की ओर इशारा करता है।

वाशिंगटनः अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी नयी किताब में बताया कि जब उन्हें 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हारने की खबर मिली तो उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। किताब में बताया गया है कि हार की खबर मिलने के बाद हैरिस की एक सहयोगी ने कपकेक पर लिखे वाक्यांश ‘‘मैडम प्रेसिडेंट’’ को हटाया और उन्हें वहां निराश कर्मचारियों में बांट दिया।

खबर सुनकर हैरिस ने कहा, ‘‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’’ अगले दिन भी वह सदमे में रहीं और इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं। हैरिस ने अपनी किताब ‘‘107 डेज़’’ में ये वाकये बताए हैं जिसका मंगलवार को विमोचन होगा। किताब का शीर्षक राष्ट्रपति चुनाव के लिए चलाए गए उनके अभियान की ओर इशारा करता है।

इसमें उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया है, अपनी नाराजगियां उजागर की हैं और कई अजीब क्षणों का जिक्र किया है। हैरिस लिखती हैं कि 81 वर्ष की उम्र में बाइडन थक गए थे और चुनाव संबंधी बहस के दौरान उनकी यह स्थिति साफ झलक रही थी। फिर भी उनकी टीम ‘‘जो बाइडन जीतो’’ जैसे नारे देती रही। हैरिस ने माना कि कभी-कभी उनके और बाइडन के रिश्तों में खटास भी आयी। किताब में हैरिस अपनी कुछ गलतियों को स्वीकार करती हैं, खासकर ‘‘द व्यू’’ टॉक शो में अपनी एक खराब उपस्थिति को लेकर।

जब एक प्रस्तोता ने पूछा कि पिछले चार साल में उन्होंने बाइडन से अलग क्या किया, तो हैरिस ने बस इतना कहा, ‘‘एक भी बात दिमाग में नहीं आ रही है।’’ हैरिस लिखती हैं, ‘‘मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि मैंने ट्रंप के प्रचार अभियान को एक तोहफ़ा’’ कैसे दे दिया। 

टॅग्स :कमला हैरिसडोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा