लाइव न्यूज़ :

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के लंबे अरसे से राष्ट्रपति ने पांचवें कार्यकाल के लिए जीता चुनाव

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:48 IST

Open in App

मोगदिशु (सोमालिया), 10 अप्रैल (एपी) पूर्वी अफ्रीका में स्थित जिबूती की सरकार ने कहा है कि लंबे अरसे से देश के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुएले (73) ने जबर्दस्त बहुमत के साथ पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव जीत लिया है।

गृह मंत्री मुमीन अहमद शेख ने चुनाव के अस्थायी परिणामों के हवाले से पत्रकारों से कहा कि गुएले को 177,391 मतों में से 98 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं और उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी ज़कारिया इस्माइल फराह को शिकस्त दे दी है। शुक्रवार को हुए चुनाव का अन्य विपक्ष ने बहिष्कार किया था।

चुनाव आयोग अंतिम परिणाम शनिवार देर तक जारी कर सकता है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर उनमें भरोसा जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

सरकारी मीडिया ने मंत्री के हवाले से कहा कि फराह को 1.59 फीसदी वोट मिले हैं।

गुएले के लिए राष्ट्रपति पद का यह कार्यकाल अंतिम हो सकता है, क्योंकि संविधान के मुताबिक, 75 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल