लाइव न्यूज़ :

सिडनी में लॉकडाउन बढ़ाया गया, घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क जरूरी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:06 IST

Open in App

सिडनी, 20 अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में लॉकडाउन सितंबर तक बढ़ा दिया गया है और कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम शुक्रवार को लागू किए गए जिसमें कर्फ्यू और लोगों द्वारा बाहर निकलने पर मास्क लगाना शामिल है।न्यू साउथ वेल्स प्रांत में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के 642 नये मामले सामने आये हैं।सिडनी हवाई अड्डे से एक अमेरिकी कार्गो के चालक दल के सदस्यों को ले जाने वाले एक वाहन के चालक के अधिक संक्रामक डेल्टा प्रकार से संक्रमित होने का पता चलने के बाद जून के अंत से सिडनी में लॉकडाउन लगाया गया था। तब से, न्यू साउथ वेल्स में कोविड​​​​-19 से 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से चार व्यक्तियों की मौत कल रात हुई। सिडनी में लॉकडाउन 28 अगस्त को समाप्त होना था लेकिन प्रांतीय सरकार ने घोषणा की कि यह 30 सितंबर तक जारी रहेगा। पूरे प्रांत में पिछले सप्ताह से लॉकडाउन है।सबसे अधिक प्रभावित सिडनी उपनगरों में सोमवार से रात नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे प्रांत में घरों के बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल