लाइव न्यूज़ :

लंदन में बुकर पुरस्कार की दौड़ में शामिल लेखकों की सूची जारी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 00:55 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 सितंबर लंदन में मंगलवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में 2021 के बुकर पुरस्कार की दौड़ में शामिल उपन्यासकारों की सूची का अनावरण किया गया, जिसमें उपन्यास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की अंतिम सूची में छह उपन्यासकारों ने जगह बनायी है। इनमें पुरुष-महिला लेखकों की संख्या समान रही।

वहीं, भारतीय मूल के ब्रिटिश उपन्यासकार संजीव सहोता अंतिम दौड़ में चूक गए, जिन्होंने अपनी बेहद पसंद की गई कहानी 'चाइना रूम' के साथ लंबी दूरी तय की।

श्रीलंकाई तमिल लेखक अनुक अरुदप्रगासम ने 'ए पैसेज नॉर्थ' के साथ जगह बनायी जबकि 'द प्रॉमिस' के लिए दक्षिण अफ्रीकी लेखक डेमन गलगुट, 'नो वन इज टॉकिंग अबाउट दिस' के लिए अमेरिका की पेट्रीसिया लॉक्डवुड, 'बेविल्डरमेंट' के लिए रिचर्ड पावर्स, 'ग्रेट सर्कल' के लिए मैगी एस और 'द फॉर्च्यून मैन' के लिए ब्रिटिश-सोमाली लेखक नदिफा मोहम्मद ने अपनी दावेदारी मजबूत की।

बुकर पुरस्कार,2021 के लिए चयन करने वाली समिति की अध्यक्ष इतिहासकार माया जैसनॉफ ने कहा कि उनके समक्ष कई महत्वाकांक्षी एवं बुद्धिमता वाली पुस्तकें हैं और वे चुनी गई सूची को जारी करके बेहद प्रसन्न हैं।

इस सूची को अक्टूबर 2020 और सितंबर 2021 के बीच ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित 158 उपन्यासों में से चुना गया। बुकर पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा तीन नवंबर को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी