इंडोनेशिया: समुद्र में क्रैश हुआ लॉयन एयर वेज प्लेन, क्रू सहित 189 लोग कर रहे थे सफर

By मेघना वर्मा | Published: October 29, 2018 10:13 AM2018-10-29T10:13:37+5:302018-10-29T10:16:21+5:30

Lion Air flight Crash in Java Sea Live status, Breaking news Updates:फ्लाइट 610 के स्पोक पर्सन ने अपने पहले दिए एक आधिकारिक बयान में कहा था कि हमारी एक फ्लाइट का कॉन्टैक्ट हमसे टूट गया था।

Lion Air flight crash in Java Sea live status, breaking news, updates | इंडोनेशिया: समुद्र में क्रैश हुआ लॉयन एयर वेज प्लेन, क्रू सहित 189 लोग कर रहे थे सफर

Lion Air flight Crash in Java Sea Live status, Breaking news Updates

इंडोनेशिया की पैसेंज फ्लाइट जेटी-610 जावा समुद्र में क्रैश हो गई है। आपको बता दें उड़ान भरने के13 मिनट बाद से ही इस फ्लाइट का संपर्क टूट गया था और यह लापता हो गई थी। जकराता एयरपोर्ट से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाली ये फ्लाइट पिनांग शहर के लिए सफर कर रही थी। मगर उड़ने के 13 मिनट बाद ही इस फ्लाइट का संपर्क टूट गया। 

हाल ही में मिली एक जानकारी के मुताबिक इस प्लेन पर 189 लोग सफर कर रहे थे जिनमें क्रू के मेमबर्स भी शामिल है। इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक 188 लोग प्लेन में यात्रा कर रहे थे। लॉयन एयर लाइन की इस फ्लाइट को 7 बजकर 20 मिनट पर पिनांग शहर पहुंच जाना था। 



फ्लाइट 610 के स्पोक पर्सन ने अपने पहले दिए एक आधिकारिक बयान में कहा था कि हमारी एक फ्लाइट का कॉन्टैक्ट हमसे टूट गया था। उसकी लोकेशन को वो ट्रेस नहीं कर पा रहे थे मगर जब लोकेशन ट्रेस हुई तो पता चला कि प्लेन समुद्र में क्रैश कर गया है।  



 

जानकारी मिलने से कुछ समय पहले एयर लाइन के सीइओ से भी इस बारे में बात की गई। उन्होंने कहा था कि वो कोशिश कर रहे हैं कि फ्लाइट की लोकेशन को ट्रेस कर लें मगर तब तक  कुछ पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में हम इससे ज्यादा अभी कुछ कह नहीं सकते। हम अभी भी सारी इंफॉर्मेशन कलेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।



द गार्जियन की रिपोर्ट में एजेंसी के एक स्पोक पर्सन, युसूफ लतीफ ने ये जानकारी सबसे पहले दी थी कि पिनांग शहर के लिए उड़ान भरने वाला ये प्लेन समुद्र में क्रैश हो गया है। ट्रेकिंग सर्विस फ्लाइट रेडार 24 के अनुसार प्लेन में लभगग 200 यात्री सफर कर रहे थे। हलांकि इस पर अब आधिकारिक बयान आ गया है और क्रू सहित इस प्लेन पर कुल 188 लोग यात्रा कर रहे थे। 

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने क्रैश हुए विमान के बाद बचाव और राहत के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

English summary :
Indonesia Flight JT-610 crashed in Java Sea. Flight goes disappear after 13 minutes of flying. This flights, flying from Zakrata Airport at 6:20 in the morning, were traveling to Penang city. But after 13 minutes of flying, this flight was broken.


Web Title: Lion Air flight crash in Java Sea live status, breaking news, updates

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे