लाइव न्यूज़ :

Ligthning Bolt Record: 769 किलोमीटर दूरी तक एक साथ चमकी, लंदन से हैम्बर्ग के बीच की दूरी के बराबर, अमेरिका में सबसे लंबी बिजली गिरी

By भाषा | Updated: February 2, 2022 19:02 IST

Ligthning Bolt Record: संयुक्त राष्ट्र की अंतर सरकारी एजेंसी के विशेषज्ञों ने मंगलवार को बताया कि 29 अप्रैल, 2020 को बिजली की चमक दक्षिणी अमेरिका में मिसिसिपी, लुइसियाना और टेक्सास में पूरे 768 किलोमीटर या 477.2 मील तक फैली देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क शहर और कोलंबस ओहियो के बीच या लंदन और जर्मन शहर हैम्बर्ग के बीच की दूरी के बराबर है।रिकॉर्ड उत्तरी अर्जेंटीना में 4 मार्च, 2019 को बनाए गए पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 0.37 सेकंड अधिक था।18 जून, 2020 को उरुग्वे और उत्तरी अर्जेंटीना में गरज के साथ आकाश में बिजली 17.1 सेकंड तक चमकती रही।

Ligthning Bolt Record: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने तीन अमेरिकी राज्यों में 2020 में लगभग 769 किलोमीटर लंबाई तक या लंदन से जर्मनी के शहर हैम्बर्ग के बीच की दूरी के बराबर बिजली चमकने की घटना को एक रिकॉर्ड के रूप में घोषित किया है।

संयुक्त राष्ट्र की अंतर सरकारी एजेंसी के विशेषज्ञों ने मंगलवार को बताया कि 29 अप्रैल, 2020 को बिजली की चमक दक्षिणी अमेरिका में मिसिसिपी, लुइसियाना और टेक्सास में पूरे 768 किलोमीटर या 477.2 मील तक फैली देखी गई। डब्ल्यूएमओ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर और कोलंबस ओहियो के बीच या लंदन और जर्मन शहर हैम्बर्ग के बीच की दूरी के बराबर है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 18 जून, 2020 को उरुग्वे और उत्तरी अर्जेंटीना में गरज के साथ आकाश में बिजली 17.1 सेकंड तक चमकती रही और यह रिकॉर्ड उत्तरी अर्जेंटीना में 4 मार्च, 2019 को बनाए गए पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 0.37 सेकंड अधिक था।

इसमें कहा गया है कि इस बार की आकाशीय बिजली की लंबाई 31 अक्टूबर, 2018 को दक्षिणी ब्राजील के पिछले रिकॉर्ड से लगभग 60 किलोमीटर ज्यादा थी। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि आकाशीय बिजली की चमक और समय ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उसने कहा कि निष्कर्ष अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसायटी के बुलेटिन में प्रकाशित हुए है।

संस्थान के लिए ‘वेदर एंड क्लाइमेट एक्सट्रीम’ के दूत प्रो. रेंडाल सर्वेनी ने कहा , ‘‘यह एक असाधारण रिकॉर्ड हैं। यह पर्यावरणीय चरम सीमा प्रकृति की शक्ति का एक माप है, साथ ही इस तरह के आकलन करने में सक्षम होने में वैज्ञानिक प्रगति भी है।’’

डब्ल्यूएमओ के महासचिव प्रो. पेटेरी टलास ने कहा, ‘‘बिजली गिरना एक बड़ा खतरा है जो हर साल कई लोगों की जान ले लेता है। ये निष्कर्ष आकाशीय बिजली के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा चिंताओं को उजागर करते हैं जहां चमक बहुत अधिक दूरी तक फैल सकती है।’’

टॅग्स :अमेरिकाब्रिटेनजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा