लाइव न्यूज़ :

बोलसोनारो के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए आयोजित प्रदर्शनों में कम जुटी भीड़

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:03 IST

Open in App

रियो डि जिनेरियो, 13 सितंबर (एपी) ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के खिलाफ सड़कों पर प्रदशनों में शामिल लोगों की संख्या इस सप्ताह की शुरुआत में उनके द्वारा आयोजित रैलियों में लोगों की मौजूदगी की तुलना में काफी कम थी। यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की मांग को प्रदर्शनों में पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उन राजनीतिक संगठनों के निर्देश के अनुसार सफेद कपड़े पहन रखे थे जिन्होंने देश के कम से कम 19 राज्यों में प्रदर्शनों का आयोजन किया और इसमें वामपंथी राजनीतिक दलों की साफ तौर पर गैर-मौजूदगी की वजह से लोगों की संख्या कम रही।

मिनास गेरियास के फेडरल यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर लियोनार्डो एवरिट्जर ने कहा कि बोलसोनारो राजनीतिक संकट में फंसे हैं लेकिन जनता ने अब तक नीति-निर्माताओं पर उनके महाभियोग के लिए दबाव नहीं डाला है।’’

उन्होंने कहा कि महाभियोग तभी हो सकता है जब सांसदों को यह लगने लगेगा कि अगर वह राष्ट्रपति का समर्थन करते रहे तो ऐसा संभव है कि 2022 में वे निर्वाचित न हो पाएं। रविवार के प्रदर्शनों में सरकार पर कोविड-19 से सही तरीक से नहीं निपटने के आरोप के साथ महंगाई का मुद्दा हावी रहा।

मध्यमार्गी सांसदों ने इस सप्ताह कहा था कि रविवार के प्रदर्शनों में शामिल लोगों की संख्या इस बात को तय करेगी कि महाभियोग के लिए दबाव बनने जा रहा है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'