लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में किसी भी सरकार की वैधता देश को ‘आतंकवाद का ठिकाना’ नहीं बनने देने के तालिबान के रुख पर निर्भर: बाइडन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 09:04 IST

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी7 के सदस्य देश अफगानिस्तान में तालिबान पर अपने रुख पर कायम है और सभी का यह मानना है कि अफगानिस्तान में भविष्य में बनने वाली किसी भी सरकार की वैधता उसके सशस्त्र समूह के अपनी धरती को ‘‘आतंकवाद का अड्डा’’ बनने से रोकने के रुख पर निर्भर करेगी। बाइडन ने जी7 देशों, संयुक्त राष्ट्र, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ की ऑनलाइन आयोजित एक बैठक के कई घंटे बाद यह बयान दिया। जी7 सात देशों वाला एक राजनीतिक मंच है, जिसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं। बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा,‘‘ जी7 के नेता और यूरोपीय संघ, नाटो और संयुक्त राष्ट्र के नेता, सभी इस बात पर सहमत हैं कि तालिबान को लेकर हमारा रुख एक समान है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम इस बात पर सहमत हैं कि अफगानिस्तान में भविष्य में बनने वाली किसी भी सरकार की वैधता उसके सशस्त्र समूह को अपनी धरती को ‘आतंकवाद का अड्डा’ बनने से रोकने के उसके रुख समेत अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को बरकरार रखने पर निर्भर करेगी।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि जी7 देश इस बात पर भी सहमत हुए कि कोई भी तालिबान की बातों को तवज्जो नहीं देगा। उन्होंने कहा,‘‘ हम उनके कामों से उन्हें जांचेंगे और तालिबान के रवैए के जवाब में किसी भी प्रतिक्रिया को लेकर निकट समन्वय में रहेंगे।’’ बाइडन ने कहा, ‘‘ इसी के साथ हमने अफगानिस्तान के लोगों के लिए अपनी मानवीय प्रतिबद्धता में बदलाव किए हैं और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस की ओर से अफगानिस्तान में निर्बाध मानवीय पहुंच के प्रस्ताव का समर्थन किया है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि जी7 नेताओं की बैठक की समाप्ति इस स्पष्ट संदेश के साथ हुई कि ‘‘ हम एकजुट रहेंगे और जिन बातों पर सहमति बनी हैं उन पर कायम रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत