लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के बिना विधायिका का कामकाज निर्बाध रूप से चल रहा है : हांगकांग के अधिकारी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:43 IST

Open in App

हांगकांग, 28 अक्टूबर (एपी) हांगकांग विधायिका के अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले वर्ष लोकतंत्र समर्थक सांसदों के इस्तीफा देने के बाद विपक्षी सदस्य नहीं होने से कामकाज प्रभावी तरीके से हो रहा है। बीजिंग के प्रति वफादारी नहीं दिखाने के लिए चार विपक्षी सांसदों को बाहर करने के विरोध में पिछले वर्ष लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने संसद से इस्तीफा दे दिया था।

हांगकांग के अधिकारियों ने पिछले वर्ष राजनीतिक विरोधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 120 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें से कई विपक्ष के पूर्व सांसद थे। महीनों चले सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद बीजिंग ने वहां राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया और लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ इस कानून के तहत कार्रवाई की।

हांगकांग विधायिका परिषद् के अध्यक्ष एंड्रयू लिउंग ने कहा कि इस वर्ष सांसदों ने 46 सरकारी विधेयकों को पारित किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना से अधिक है।

इस वर्ष जो विधेयक पारित किए गए हैं उनमें फिल्म सेंसर कानून भी शामिल है जिसके तहत अधिकारी उन फिल्मों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं जिनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होता हो।

लिउंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतंत्र समर्थक सांसदों के विधायिक परिषद् से हटने के बाद चीजें आसान हो गईं क्योंकि कार्यवाही में बाधा डालने वाला कोई सदस्य नहीं बचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल