लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सबसे वजनदार व्यक्ति नूरुल हसन का निधन, वजन 330 किलोग्राम से अधिक था

By भाषा | Updated: July 8, 2019 18:18 IST

रिपोर्ट के अनुसार लाहौर से 400 किलोमीटर दूर सादिकाबाद के रहने वाले नूरुल हसन (55) की 28 जून को वजन घटाने वाली सर्जरी हुई थी। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के विशेष निर्देश पर हसन को इलाज के लिए पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर से लाहौर लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने कहा, ‘‘अस्पताल में हंगामे के दौरान हर कोई खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था।’’अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हंगामे के कारण स्टॉफ की अनुपलब्धता थी।

पाकिस्तान के सबसे वजनदार व्यक्ति का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसे आईसीयू में अकेला छोड़ दिया गया था।

अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हंगामे के कारण स्टॉफ की अनुपलब्धता थी। पाकिस्तान के इस सबसे भारी व्यक्ति का वजन 330 किलोग्राम से अधिक था और हाल में उनकी लिपोसक्शन सर्जरी हुई थी।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर से 400 किलोमीटर दूर सादिकाबाद के रहने वाले नूरुल हसन (55) की 28 जून को वजन घटाने वाली सर्जरी हुई थी। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के विशेष निर्देश पर हसन को इलाज के लिए पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर से लाहौर लाया गया था।

सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार दिन के दौरान शलमार अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई थी और उसके तिमारदारों के हंगामे के कारण आईसीयू में कोई कर्मचारी नहीं होने की वजह से हसन और एक दूसरे मरीज की मौत हो गई।

रिपोर्ट में डा. माजुल हसन के हवाले से कहा गया है, ‘‘अव्यवस्था की स्थिति के बीच स्टॉफ की अनुपलब्धता के कारण नूर और दूसरे मरीज की मौत हो गई।’’

अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि महिला मरीज के रिश्तेदारों ने खिड़कियां तोड़ दीं, वेंटिलेटर बंद कर दिए और डॉक्टरों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हंगामे के दौरान आईसीयू से नर्स चली गई। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज को देखे जाने की जरूरत है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अस्पताल में हंगामे के दौरान हर कोई खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था।’’ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हसन पाकिस्तान में सबसे वजनदार व्यक्ति थे, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल