लाइव न्यूज़ :

लेबनान के अरबपति मिकाती बन सकते हैं देश के अगले प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:21 IST

Open in App

बेरूत, 26 जुलाई (एपी) लेबनान के राष्ट्रपति सोमवार को अरबपति व्यवसायी और पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती को देश का अगला प्रधानमंत्री नामित कर सकते हैं। देश में अभूतपूर्व वित्तीय संकट के बीच वर्तमान प्रधानमंत्री साद हरीरी के इस महीने की शुरुआत में मंत्रिपरिषद् गठन के प्रयास को छोड़ने के बाद राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया है।

राष्ट्रपति माइकल आउन और लेबनान के सांसदों के बीच विचार-विमर्श के बाद नजीब मिकाती की नियुक्ति आज ही हो सकती है।

लेबनान के सबसे धनी व्यक्ति मिकाती इस पद के लिए तब सबकी पसंद बन गए जब देश के अधिकतर राजनीतिक दलों और ईरान के समर्थन वाले हिज्बुल्ला समूह ने उनका समर्थन किया। मिकाती का समर्थन हरीरी ने भी किया जिन्होंने कैबिनेट बनाने पर आउन के साथ सहमत नहीं होने के बाद सरकार बनाने के प्रयास छोड़ दिए।

संवैधानिक अधिकारों को लेकर आउन और हरीरी के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण पहले से ही खराब चल रहे आर्थिक एवं वित्तीय संकट और गहरा गए हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मिकाती नयी सरकार गठन को लेकर वर्षों से चल रहे गतिरोध को तोड़ पाएंगे अथवा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें