लाइव न्यूज़ :

पेरिस में नेताओं ने बच्चों के ऑनलाइन संरक्षण का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 10:39 IST

Open in App

पेरिस, 12 नवंबर (एपी) पेरिस में हुए सम्मेलन ‘पेरिस पीस फोरम’ में इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया ऐप और इंटरनेट क्षेत्र की बड़ी कंपनियों समेत कुछ विश्व नेताओं ने बच्चों के बेहतर ऑनलाइन संरक्षण के लिए वैश्विक आह्वान किया है।

आंरभ में यह आह्वान फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के संरक्षण से जुड़ी एजेंसी यूनिसेफ ने बृहस्पतिवार को किया था। इसमें कहा गया, ‘‘डिजिटल माहौल में, बच्चों के समक्ष नुकसानदायक और हिंसक सामग्री, हेरफेर की गई सूचना आ सकती है। वयस्कों की तरह ही बच्चों को भी निजता का अधिकार है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।’’

इसमें, तकनीक के कारण जो खतरे बढ़े हैं उनकी जानकारी दी गई है जिनमें साइबर धमकी, यौन उत्पीड़न, देह व्यापार, मानव तस्करी, यौन और लैंगिक हिंसा या ऑनलाइन माध्यम से हिंसक तरीके से कट्टरपंथ फैलाना शामिल है।

इस आह्वान पर अमेजन, गूगल और यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, स्नेपचैट और ट्विटर ने हस्ताक्षर किए हैं।

बृहस्पतिवार से शुरू हुई ‘पेरिस पीस फोरम’ प्रत्यक्ष और डिजिटल दोनों ही तरीके से आयोजित हो रही है। इसमें 30 राष्ट्र या शासन प्रमुख और अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस शामिल हो रहे हैं। इसमें जलवायु, कोविड-19 और डिजिटल रूपांतरण जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

बाल अधिकारों के पैरोकार इंटरनेट कंपनियों से बच्चों की रक्षा के लिए कदम उठाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल