लाइव न्यूज़ :

दक्षिण लंदन में पिछले वर्ष हुए हमले को रोका जा सकता था: ब्रिटेन ज्यूरी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:34 IST

Open in App

लंदन,20 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के एक निर्णायक मंडल(ज्यूरी) ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा कि दक्षिण लंदन में भीड़-भाड़ वाली सड़क पर पिछले वर्ष हुए आतंकी हमले को रोका जा सकता था,अगर साजिशकर्ता को नकली आत्मघाती बेल्ट में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं खरीदने पर जेल भेज दिया जाता। सशस्त्र अधिकारियों ने दो फरवरी 2020 को स्ट्रीथम में सुदेश अम्मान(20)को उस वक्त गोली मार दी थी जब उसने एक दुकान से चाकू चुरा कर अचानक एक महिला और पुरुष पर चाकू से वार किया। उसने पीछा कर रहे दो पुलिस अधिकारियों पर भी हमला करने की कोशिश की थी। हमले में घायल दोनों लोग उपचार के बाद ठीक हो गए थे। ब्रिटेन की उच्च अदालत में 11 घंटे चले विचार विमर्श के बाद निर्णायक मंडल ने अपने फैसले में इसे न्यायोचित हत्या बताया लेकिन कहा कि प्रोबेशन सेवाएं उसे वापस जेल में भेजने ‘‘के अवसर चूक गईं।’’तीन सप्ताह से अधिक चली सुनवाई में निर्णायक मंडल को बताया गया कि पुलिस और खुफिया एजेंसी एमआई5 के सुरक्षा अधिकारी घटना के दो दिन पहले अम्मान को ले कर इतने चिंतित थे कि उन्होंने आपात बैठक कर उसे हाल में रिहा किए जाने के बाद दोबार जेल में भेजने के पहलुओं पर चर्चा की थी। इस बैठक के बावजूद एचएम कारागार और प्रोबेशन सेवाओं ने उसे दोबारा नहीं बुलाने का निर्णय किया। जबकि अधिकारियों ने उसे हमले के दो दिन पहले पेय पदार्थ इरन-ब्रू की चार छोटी बोतलें, किचन फॉइल और पार्सल टेप खरीदते देखा था। अधिकारियों को आशंका थी कि इस वस्तुओं का इस्तेमाल नकली आत्मघाती बेल्ट बनाने में किया जा सकता है। अम्मान पर नजर रखी जा रही थी। न्यायाधीश निकोलस हिलियार्ड ने पुलिसकर्मियों की उनकी बहादुरी के लिए सराहना की। उन्होंने कहा,‘‘ अम्मान अपने जीवन को खतरे में डालने के लिए तुला हुआ था इसके विपरीत मेट्रोपॉलिटन पुलिस निगरानी दल ने खुद को नुकसान को रोकने के लिए समर्पित किया।’’ ऐसी खबरे थीं कि अम्मान ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की योजना बनाई थी और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने का प्रण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत