लाइव न्यूज़ :

लापिद ने राष्ट्रपति से कहा, नई सरकार के गठन के लिए पर्याप्त समर्थन हासिल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 09:41 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, तीन जून इज़राइल के विपक्षी नेता येर लापिद ने राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से कहा कि उनके पास गठबंधन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन है।

यह जानकारी उन्होंने बुधवार मध्यरात की समय सीमा खत्म होने से मात्र आधे घंटे पहले दी।

उन्होंने इज़राइल के राष्ट्रपति को बताया कि सरकार में येश अतीद, कहोल लावन, इज़राइल बेइटिनु, लेबर, यामिना, न्यू होप, मेरेट्ज़ और रा'म जैसे राजनीतिक दल शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि पहले नाफ़्ताली बेनेट प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे।

लापिद ने रूवेन ने कहा, ‘‘ बेसिक लॉ: द गवर्नमेंट के खंड 13(बी) के अनुसार, मैं आपको यह बताते हुए काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं सरकार बनाने में सफल रहा हूं। सरकार बेसिक लॉ: द गवर्नमेंट के खंड 13(ए) के अनुसार एक वैकल्पिक सरकार होगी और एमके (‘नेसेट’ के सदस्य) नाफ़्ताली बेनेट पहले प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे। ’’

येश अतीद पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति महोदय, मैं आपको यह आश्वासन देना चाहता हूं कि यह सरकार इज़राइल के सभी नागरिकों की सेवा करने के लिए काम करेगी, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो इसके सदस्य नहीं हैं, विरोध करने वालों का सम्मान करेंगे और इज़राइली समाज के सभी हिस्सों को एकजुट करने के लिए जो हो सकेगा वो करेंगे।’’

येश अतीद के एक प्रवक्ता ने बताया कि लापिद ने ‘नेसेट’ के स्पीकर यारिव लेविन को भी राष्ट्रपति को भेजे संदेश की जानकारी दे दी है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने स्पीकर से अपनी कानूनी जिम्मेदारी को पूरा करने और जल्द से जल्द पूर्ण विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

इज़राइल के राष्ट्रपति ने लापिद को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘ मैं आपको और पार्टी प्रमुखों को सरकार गठन को लेकर बनी सहमति के लिए बधाई देता हूं। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार की पुष्टि करने के लिए जल्द से जल्द ‘नेसेट’ का सत्र बुलाया जाए।’’

गौरतलब है कि देश में सरकार के साथ राष्ट्रपति भी बदलने जा रहे हैं। इज़राइली संसद ‘नेसेट’ में हुए गुप्त मतदान में अनुभवी नेता इसाक हर्जोग को देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है।

वह आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति रिवलिन का स्थान लेंगे जो सात साल के कार्यकाल के बाद नौ जुलाई को कार्यभार छोड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?