लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भारी बारिश से भूस्खलन, दो व्यक्तियों की मौत, 16 लापता

By भाषा | Updated: February 15, 2021 14:00 IST

Open in App

नगनजुक (इंडोनेशिया), 15 फरवरी (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने से कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 16 अन्य लापता हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आपात सेवा कर्मियों के पास उपकरणों की कमी है और वे अपने हाथों तथा कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से मिट्टी हटा रहे थे ताकि उसमें दबे हुए लोगों को निकाला जा सके।

राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता रदित्या जाती ने बताया कि पूर्वी जावा के नगनजुक जिले के सेलोपुरो गांव में लापता लोगों की तलाश में सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवकों समेत सैकड़ों बचावकर्मी लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम आसपास की पहाड़ियों से कीचड़ कम से कम आठ घरों पर गिरा जिस वजह से 21 लोग इसमें दब गए। इस घटना में 14 लोग जख्मी हुए हैं।

जाती ने बताया कि बचावकर्मियों ने मिट्टी में से दो शवों और तीन घायलों को निकाला है। उन्होंने बताया कि बचाव कर्मी 16 अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल