लाइव न्यूज़ :

Kurram Sunni and Shia communities: हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122?, पाकिस्तान में हालात बदतर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 21:41 IST

Kurram Sunni and Shia communities: राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर को अशांत क्षेत्र का दौरा करने के लिए कहा

Open in App
ठळक मुद्देअलीजई और बागन कबाइली गुटों के बीच हिंसा भड़क गई थी।यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे।शिया और सुन्नी समुदायों के बीच सात दिवसीय संघर्ष विराम कराया था।

Kurram Sunni and Shia communities:पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के कुर्रम जिले के विभिन्न हिस्सों में सुन्नी और शिया समुदायों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद गोलीबारी की ताजा घटना में दो लोगों के मारे जाने के बाद अब तक इस हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुन्नी और शिया समुदायों के बीच पिछले सप्ताह हिंसा शुरू हुई थी और संघर्ष विराम होने के बावजूद उनके बीच अब तक मामूली झड़पें जारी हैं। दोनों समुदायों के बीच बृहस्पतिवार को फिर गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह व्यक्ति घायल हो गए। जिसके बाद राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर को अशांत क्षेत्र का दौरा करने के लिए कहा।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में पाराचिनार के पास यात्रियों को ले जा रही वैन पर 21 नवंबर को घात लगाकर किए गए हमले के एक दिन बाद जिले में अलीजई और बागन कबाइली गुटों के बीच हिंसा भड़क गई थी। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कई यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिससे इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई थी। बागान बाजार क्षेत्र में दोनों समुदायों के बीच पिछले शुक्रवार और शनिवार को हुई हिंसा में कम से कम 37 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

इसके बाद जल्द ही यह हिंसा जिले के बालिशखेल, खार, काली, जुंज अलीजई और मकबल सहित अन्य स्थानों पर फैल गई। पुलिस और अस्पताल सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तक जारी रही गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 65 लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि सरकार ने इससे पहले रविवार को शिया और सुन्नी समुदायों के बीच सात दिवसीय संघर्ष विराम कराया था।

जिसे बाद में बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया। संघर्ष विराम के बावजूद दोनों समुदायों के बीच छिटपुट झड़पें जारी रहीं। पुलिस और अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘‘कुर्रम में 21 नवंबर से जारी सांप्रदायिक हिंसा में शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है, जबकि 145 लोग घायल हैं।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट