लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में ईद उल अजहा के मौके पर कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:49 IST

Open in App

ढाका, 12 जुलाई बांग्लादेश में अगले सप्ताह ईद उल अजहा के मद्देनजर लॉकडाउन में ढील देने की योजना बनाई जा रही है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे में सोमवार को देश में कोविड-19 से 220 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अनुसार, बांग्लादेश में संक्रमण के 13,768 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 10,34,957 हो गए।

देश में अब महामारी से मरने वालों की संख्या 16,639 पर पहुंच गई है। इस बीच सरकार ने सोमवार को निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार से सात दिन तक लॉकडाउन में ढील दी जाएगी ताकि ईद उल अजहा के दौरान लोग पशुओं का परिवहन, आवाजाही और बाजार में खरीदारी कर सकें।

एक विज्ञप्ति में कहा गया, “कड़े प्रतिबंधों में 14 जुलाई से 22 जुलाई तक ढील दी जाएगी लेकिन उसके बाद फिर से पाबंदी लागू कर दी जाएगी।” निर्णय की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन तथा अन्य सार्वजनिक वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी और बाजार भी चालू रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात