लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर लौटने वाले नागरिकों, स्थायी निवासियों के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:18 IST

Open in App

: गुरदीप सिंह :

सिंगापुर, 27 मई सिंगापुर के नागरिकों और स्थायी निवासियों को देश लौटने के लिए विमान यात्रा से पहले 72 घंटे के भीतर हासिल की गई कोविड-19 पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) की नेगेटिव जांच रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा। स्थानीय मीडिया ने बृहस्तिवार को खबर दी कि यह नियम 29 मई (शनिवार) को रात 11 बजकर 59 मिनट से प्रभावी होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार रात को कहा कि सभी सिंगापुर के नागरिकों और स्थायी निवासियों को सिंगापुर आने वाली उड़ानों में सवार होने की अनुमति, प्रस्थान से पहले नेगेटिव जांच परिणाम प्रस्तुत करने पर ही दी जाएगी। यह केवल उन लोगों के लिए अनिवार्य नहीं होगा जो पिछले 21 दिन में कम जोखिम वाले क्षेत्रों और देशों में रहे हैं।

सिंगापुर के मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कम जोखिम वाले देशों और क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रूनेई, चीन का मुख्य भूभाग, न्यूजीलैंड, हांगकांग और मकाऊ शामिल है।

सिंगापुर की सरकार ने हाल ही में कहा था कि औसतन हर दिन 25 यात्री, जिनमें से अधिकतर सिंगापुर के नागरिक और स्थायी निवासी हैं, रोजाना भारत से लौट रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, “सभी यात्रियों को सिंगापुर में पहुंचने पर हवाई, समुद्री या भूमि जांच केंद्रों पर भी वैध कोविड-19 पीसीआर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।”

मंत्रालय ने आगाह किया है कि जो लोग सिंगापुर में वैध कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बिना आएंगे उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्थायी निवासियों और लंबे वक्त के लिए जारी पास धारक जो इसका अनुपालन करने में विफल रहेंगे, उनके परमिट या पास भी रद्द किए जा सकते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि मालवाहक वाहन चालकों और सिंगापुर व मलेशिया के बीच सामान ले जाने वाले अन्य लोगों के तुआस और वुड्सलैंड्स में आगमन पर रैपिड एंटीजन जांच बदस्तूर जारी रहेगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें सिंगापुर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। उन्हें प्रस्थान से पहले पीसीआर जांच करानी जरूरी नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'