लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: श्रीलंका में 20 से 30 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:13 IST

Open in App

कोलंबो, तीन सितंबर (एपी) श्रीलंका ने देश में बुजुर्गों के टीकाकरण के लगभग पूरा हो जाने और कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप के मामले बढ़ने के मद्देनजर 20 से 30 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20 से 30 वर्ष के आयुवर्ग के करीब 37 लाख लोग हैं और उनकी योजना अक्टूबर अंत तक इनका पूर्ण टीकाकरण करने की है। श्रीलंका के 2.2 करोड़ लोगों में से 1.46 करोड़ की उम्र 30 से अधिक है और इस माह इन सभी का पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा। श्रीलंका में कोविड-19 के नए मामलों और उससे होने वाली मौत के मामलों में वृद्धि के बाद टीकाकरण अभियान तेज किया है। चिकित्सकों और श्रमिक संघों ने आगाह किया है कि अस्पताल और मुर्दाघर पूरी तरह भरे हैं। द्वीपीय राष्ट्र में 20 अगस्त को एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया था, जो सोमवार तक जारी रहेगा। श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 के 4,44,130 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 9,400 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा