लाइव न्यूज़ :

जापान में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 17, 2021 09:10 IST

Open in App

तोक्यो, 17 फरवरी (एपी) जापान में बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक देने के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। इसे तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के लिए अहम माना जा रहा है जिसमें पहले से देर हो चुकी है।

सरकार ने दवा निर्माता कंपनी फाइजर द्वारा विकसित टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी, जिसका इस्तेमाल दिसंबर से ही कई देशों में हो रहा है।

देश भर में चयनित 100 अस्पतालों से करीब 40,000 चिकित्सकों और नर्सों ने बुधवार को टीके की पहली खुराक ली और दूसरी खुराक इन्हें 10 मार्च को दी जाएगी। इनमें से आधी संख्या में लोग सात सप्ताह के स्वास्थ्य सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे।

देश में 37 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण मार्च में शुरू होगा। इसके बाद 65 साल या इससे अधिक उम्र के कम से कम 3.6 करोड़ लोगों का टीकाकरण अप्रैल में शुरू होगा। आम लोगों के टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल