लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : ब्रिटेन में स्व पृथकवास की अवधि 10 दिन से घटाकर सात दिन की गई

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:19 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 दिसंबर ब्रिटेन ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए स्व पृथकवास की अवधि 10 दिन से घटाकर सात दिन कर दी है, बशर्ते वे पृथकवास शुरू होने के छठे और सातवें दिन की दो ‘लेटरल फ्लो टेस्ट’ (एलएफटी) में संक्रमित नहीं पाये जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह घोषणा ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने बुधवार को की।

जाविद ने बताया कि नियमों में यह बदलाव ब्रिटेन स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) से विचार विमर्श के बाद किया गया है और इसका लक्ष्य अग्रिम मोर्चे की सेवाओं और अन्य कारोबार में आने वाली बाधाओं को कम करना है। इससे पहले लोगों को संक्रमित पाए जाने के बाद 10 दिनों तक स्व पृथकवास में रहना पड़ता था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों की रोजाना की जिंदगी में महामारी की वजह से उत्पन्न बाधा को कम करना चाहते हैं। इसलिए आज हम उन लोगों के लिए स्व पृथकवास की अवधि में कटौती कर 10 दिन से सात दिन कर रहे हैं जो संक्रमित पाए जाने के छठे और सातवें दिन लेटरल फ्लो जांच कराएंगे और उनकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आएगी।’’

जाविद ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सात दिन के बाद नयी प्रक्रिया के तहत बाहर निकलने वालों को सतर्क रहना होगा। लेकिन हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि स्वयं, अपने प्रियजनों और हमारे समुदाय की रक्षा करने का सबसे बेहतर तरीका बूस्टर खुराक लेना है, अगर आप उसके लिए अर्हता रखते हैं।’’

यह बदलाव राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा(एनएचएस), सामाजिक देखभाल और अन्य अग्रिम मोर्चे की सेवाओं की चेतावनी के बाद आया है जिन्होंने वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के बीच कर्मियों की कमी बताई थी। ब्रिटेन में हाल के दिनों में रोजाना संक्रमण के करीब 90 हजार मामले आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा