लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की अशंका दोगुनी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 10:57 IST

Open in App

लंदन, 28 अगस्त (एपी) कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप से संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत उन लोगों की तुलना में दोगुनी होती है, जो कोरोना वायरस के शुरुआती स्वरूपों से संक्रमित हुए हैं। ब्रिटेन के एक नए अध्ययन के निष्कर्षों से यह जानकारी मिली हैं दुनिया भर में शुरुआत में फैले कोविड-19 के अल्फा स्वरूप की तुलना में नया डेल्टा स्वरूप अधिक तेजी से फैलता है, लेकिन अभी यह अस्पष्ट है कि यह अपेक्षाकृत अधिक गंभीर है या नहीं। इसका एक कारण यह है कि डेल्टा स्वरूप का संक्रमण ऐसे समय में फैलना आरंभ हुआ है, जब कई देशों ने वैश्विक महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में ढील दे दी है और जनसंख्या के बड़े हिस्से को टीका नहीं लगा है। ‘पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड’ के अनुसंधानकर्ताओं ने मार्च से मई के बीच कोविड-19 के 40,000 से अधिक मामलों की अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर के संदर्भ में समीक्षा की। इसी अवधि में डेल्टा स्वरूप ब्रिटेन में फैलना शुरू हुआ था। इस अध्ययन के परिणाम स्कॉटलैंड के एक अध्ययन से प्रारंभिक निष्कर्षों से मेल खाते हैं कि डेल्टा स्वरूप के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नए अध्ययन में जिन मामलों की समीक्षा की गई, उनमें से दो प्रतिशत से भी कम ऐसे लोग हैं, जिनका पूर्ण टीकाकरण हुआ है। इस अध्ययन के निष्कर्ष ‘द लांसेट इन्फेक्शस डिजीजेस’ में शुक्रवार को प्रकाशित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल