लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पाकिस्तान ने शादी समारोह के लिए नए दिशा-निर्देश किए लागू

By भाषा | Updated: November 9, 2020 16:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ नवम्बर वैश्विक महामारी कोविड-19 की दुसरी लहर का सामना कर रहे पाकिस्तान ने देश में शादी समारोह के आयोजन के संबंध में नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 3,44,839 हो गए। वहीं 9 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,977 हो गई।

महामारी से निपटने वाली शीर्ष निकाय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (एनसीओसी) ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शादी समारोहों के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देशों की घोषणा की है।

दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाह समारोह में शामिल लोगों को छह फुट की दूरी बनाए रखनी होगी, समारोह दो घंटे से अधिक समय का ना हो और आयोजक रात 10 बजे कार्यक्रम समाप्त कर दे। साथ ही सामारोह में शामिल होने वाले हर शख्स और आयोजक का मास्क पहनना अनिवार्य है। सभी आयोजक प्रवेश बिंदु पर स्थल में बैठने की क्षमता का उल्लेख करें। ‘थर्मल’ जांच भी अनिवार्य है।

उसके अनुसार बुफे डिनर / लंच पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और केवल ‘लंच बॉक्स’ में खाना देने तथा ‘टेबल सर्विस’ की अनुमति होगी। कार्यक्रम प्रबंधक को कम से कम 15 दिनों के लिए सभी मेहमानों और कर्मचारियों के नाम तथा सम्पर्क विवरण को अपने पास रखना होगा।

आयोजकों को डेंगू के खिलाफ भी एहतियाती कदम उठाने होंगे।

वहीं, राजधानी इस्लामाबाद में बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई इलाकों में ‘मिनी-लॉकडाउन’ लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल