लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अमेरिका, कनाडा की यात्रा करने पर पाबंदी लगाएगा इजराइल

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:46 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 20 दिसंबर (एपी) इजराइल ने कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने पर चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिका, कनाडा तथा जर्मनी समेत 10 देशों की यात्रा पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया। देश में ओमीक्रोन के 175 मामले आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए इजराइली मंत्रियों ने अमेरिका, इटली, बेल्जियम, जर्मनी, हंगरी, मोरक्को, पुर्तगाल, कनाडा, स्विट्जरलैंड और तुर्की को ‘नो-फ्लाई’ सूची में रखने की सोमवार को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कैबिनेट मंत्रियों ने अब स्वास्थ्य मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों के अनुसार रेड लिस्ट वाले देशों का विस्तार करने की अनुमति दे दी है। इटली, अमेरिका, बेल्जियम, जर्मनी, हंगरी, मोरक्को, पुर्तगाल, कनाडा, स्विट्जरलैंड और तुर्की को मंगलवार से रेड लिस्ट में शामिल देशों के रूप में परिभाषित किया जाएगा।’’

अब इन देशों की यात्रा करने पर पाबंदी होगी और इन देशों से लौटने वाले लोगों को सात दिन तक पृथक वास में रहना होगा।

स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, रविवार को मियामी से आयी उड़ान में सवार 17 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और उनमें से ज्यादातर के ओमीक्रोन से संक्रमित होने का संदेह है।

इस बीच, इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओमीक्रोन के 40 नए मामले आने की घोषणा की जिससे देश में कोविड-19 के इस नए स्वरूप के कुल मामले बढ़कर 175 हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को शनिवार को सौंपे आकलन में अनुमान जताया गया है कि अगले सप्ताह तक इजराइल में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 400 से 600 के बीच हो सकते हैं।

इजराइल में संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच अमेरिका को इस सूची में रखने का विरल कदम उठाया गया है।

बेनेट ने लोगों से जितना संभव हो सके उतना सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों और सीईओ से कर्मचारियों को घर से काम करने देने की अनुमति देने और बच्चों को जल्द से जल्द टीके की खुराक देने का भी अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल