लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत ने श्रीलंका को 150 टन ऑक्सीजन भेजी

By भाषा | Published: September 04, 2021 2:06 PM

Open in App

भारत ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए करीब 150 टन और ऑक्सीजन भेजी है।श्रीलंका ने कोविड-19 से होने वाली मौतों में वृद्धि और स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच शुक्रवार को अपना राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 13 सितंबर तक बढ़ा दिया।कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘विशाखापत्तनम तथा चेन्नई से करीब 150 टन ऑक्सीजन लेकर आ रहा जहाज कोलंबो तट पर पहुंचा।’’उसने कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे से मदद के निजी अनुरोध के बाद भारत पिछले महीने के मध्य से श्रीलंका को ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति कर रहा है। भारतीय नौसेना के जहाज शक्ति ने श्रीलंका की मदद के लिए उसे अगस्त में 100 टन तरलीकृत मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी। अप्रैल-मई 2020 में करीब 26 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेंट स्वरूप दी गयी। भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारत द्वारा जनवरी 2021 में दान दिए गए टीकों की पहली खेप के कारण श्रीलंका अपना टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया। श्रीलंका में अभी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के कारण 9,600 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और संक्रमण के मामले बढ़कर 4,47,757 हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSL vs AFG: अफगान गेंदबाजों की पिटाई, 44 गेंद में रन बनाकर मारी बाजी, 10 विकेट से रौंदा

क्रिकेटIND v ENG: विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? अब तक खेले गए हैं सिर्फ दो टेस्ट मैच

विश्वअदन की खाड़ी में 22 भारतीय सवार मर्चेंट शिप पर मिसाइल अटैक, नौसेना ने जवाबी कार्रवाई की

भारतब्लॉग: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल है भारतीय नौसेना

भारतविशाखापत्तनम बंदरगाह पर लगी भीषण आग, 30 नाव जलकर हुई नष्ट, 30 करोड़ का नुकसान आंका गया

विश्व अधिक खबरें

विश्वविकास के बावजूद विश्व आर्थिक मंच की ट्रेवल एंड टूरिज्म रैंकिंग में भारत 2019 से दस स्थान नीचे खिसका

विश्वEbrahim Raisi: ईरानी राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, राष्ट्रपति चुनाव 28 जून को

विश्वमजबूरी में पुराने हेलीकॉप्टर में सवारी कर रहे थे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी, पहले भी हो चुकी हैं विमान दुर्घटनाएं, जानें

विश्वIran aviation crisis: अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण बर्बाद हो रही है ईरान की एयरलाइंस, पुराने विमान उड़ाने पर मजबूर, जानें विस्तार से

विश्वInternational Criminal Court ICC: हमास  ने 1200 और इजराइल ने 35000 फिलिस्तीन को मौत के घाट उतारा, आईसीसी ने इजराइल-हमास के प्रमुख नेता को कठघरे में खड़ाकर आरोपी बनाया