लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ने कमजोर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को उजागर किया : रामफोसा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:45 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिस्बर्ग, 17 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने बुनियादी खाद्य पदार्थों और आवश्यक चिकित्सा उत्पादों के लिए भी नाजुक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर अधिक निर्भरता के जोखिम को उजागर किया है।

राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय से अफ्रीकी राष्ट्रों के लिए व्यापक प्रोत्साहन पैकेज की मांग की।

डिजिटल माध्यम से 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामफोसा ने कहा कि महामारी ने दुनिया को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और इस स्तर की भावी आपात स्थितियों के प्रति तैयार रहने की सीख दी है।

इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कर रहे थे।

रामफोसा ने वीडियो लिंक के जरिए कहा कि इसने हमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में निवेश के महत्व के बारे में बताया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य संकट ने सबसे ज्यादा सिखाया है कि अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को स्थिरता, सुरक्षा और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

रामाफोसा ने कहा, " महामारी ने बुनियादी खाद्य पदार्थों और आवश्यक चिकित्सा उत्पादों के लिए भी नाजुक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर अधिक निर्भरता के जोखिम को उजागर किया है। "

उन्होंने रेखांकित किया कि इसने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाया और रोजगार के मौकों को खत्म किया।

राष्ट्रपति ने कहा, "अफ्रीकी देशों के तौर पर, इसने (महामारी ने) हमें अधिक लचीली राष्ट्रीय और क्षेत्रीय आपूर्ति-श्रृंखला बनाने की जरूरत के बारे में बताया है ताकि महाद्वीप भविष्य में इस तरह के संकटों के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सके।"

रामफोसा ने कहा कि उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं पहले से ही गरीबी, असमानता, और अल्पविकास का सामना कर रही हैं। महामारी ने इस पर और चोट पहुंचाई है।

उन्होंने राष्ट्रों से एकता का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “ब्रिक्स देशों के रूप में, हमसे अपनी सामूहिक इच्छा प्रदर्शित करने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया जाता है।“

रामफोसा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और ब्रिक्स साझेदारों से अफ्रीकी देशों के लिए व्यापक प्रोत्साहन पैकेज का समर्थन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “इससे अफ्रीकी देश बीमारी को रोकने और हमारी क्षतिग्रस्त अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा कर सकेंगे।

ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने भी हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब