लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : नेपाल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:25 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, तीन मई नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच देश में पाबंदियों को कड़ा किया जा रहा है, जिसके तहत घरेलू उड़ानों पर आज मध्यरात्रि से जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बृहस्पतिवार से पाबंदी लगा दी जाएगी।

ओली ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में महामारी से लड़ने के लिये दूसरे देशों से टीकों, चिकित्सा उपकरणों, ऑक्सीजन और अन्य सामान की आपूर्ति की अपील भी की।

उन्होंने कहा, ''हम अपने पड़ोसी, मित्र देशों, और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अनुरोध करते हैं कि वे महामारी से निपटने के लिये जारी प्रयासों में मदद के तौर पर टीके, चिकित्सा उपकरण और किट, ऑक्सीजन थेरेपी तथा जरूरी दवाएं भेजें।''

ओली ने कहा कि सरकार ने 3 मई की मध्यरात्रि से 14 मई तक घरेलू उड़ान सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया है, जबकि काठमांडू और दूसरे देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं 6 मई से 14 मई तक बंद रहेंगी।

ओली ने कहा कि कि एंटीजन जांच कराने के बाद ही भारत से लोगों को नेपाल में प्रवेश दिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की 10 लाख खुराकें दान की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल