लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन युद्ध के ताजा हालात के बारे में जानिए, यूक्रेन ने कहा- 'रूसी हमले में 2,000 लोगों की हुई मौत, कई शहरों में जंग अब भी जारी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 2, 2022 22:04 IST

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के नाम संबोधन में कहा कि रूसी हमले ने साबित कर दिया कि उन्हें "कीव के बारे में, उसके इतिहास के बारे में कुछ भी पता नहीं है। लेकिन वो हमारे इतिहास को मिटाने, हमारे देश को मिटाने, हम सभी को मिटाने चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन ने रूसी फौज द्वारा खेरसॉन शहर और बंदरगाह कब्जा किये जाने की खबर का खंडन किया हैराष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के एडवाइजर ने कहा कि खेरसॉन पर रूसी नियंत्रण नहीं हुआ हैयूक्रेन-रूस युद्ध में अब तक करीब 9 लाख से अधिक यूक्रेनियन देश छोड़ चुके हैं

कीव:यूक्रेन-रूस युद्ध के सातवें दिन यूक्रेन की ओर सारी सूचना के मुताबिक बुधवार को रूसी हमले में करीब 2,000 से अधिक यूक्रेनी मारे गये हैं। इसके साथ ही यूक्रेन ने रूस के उस दावे को गलत बताया कि जिसमें मास्को की ओर से बताया गया था कि रूसी फौज ने खेरसॉन शहर और बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है।

रूसी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने लगभग 2.5 लाख की आबादी वाले यूक्रेन की दक्षिणी प्रांतीय राजधानी खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के एडवाइजर ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि खेरसॉन के पूरी तरह से रूसी नियंत्रण में होने से इनकार करते हुए कहा कि शहर पर रूस का कब्जा नहीं हुआ है और हम अब भी उसके साथ लड़ रहे हैं।

वहीं भारतीय एम्बेसी ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में रहने वाले भारतीयों को निर्देश जारी किया था कि वो यूक्रेन के समयानुसार शाम 6 बजे तक किसी भी कीमत पर शहर को खाली कर दें। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह एक रूसी हवाई हमले ने पुलिस भवन की छत को गिर गई।

खार्किव के बारे में जानकारी देते हुए यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी पैराट्रूपर्स शहर में उतरे चुके हैं, जिससे यूक्रेनी सेना की झड़प जारी है। अधिकारियों ने कहा कि खार्किव में बीते 24 घंटों में कुल 25 लोग मारे गए हैं।

इसके अलावा यूक्रेन के दक्षिणी इलाके में रूस मारियूपोल के बंदरगाह पर भारी बमबारी कर रहा है। रूस का कहना है कि उसने पूरे शहर को घेर लिया है। इस मामले में मारियूपोल शहर के मेयर ने कहा कि रात के रूसी सेना के भीषण हमलों के बाद बड़े पैमाने पर नागरिक हताहत हुए हैं। उन्होंने हताहतों की संख्या तो नहीं बताई लेकिन कहा कि हमला अब भी जारी है और वहां से घायलों को निकालना इस समय असंभव है।

यूक्रेन के पूर्व और उत्तर में क्षेत्रों को दोनों मोर्चों पर रूसी सेना को उतनी सफलता नहीं मिली है। जितनी की उसे राजधानी कीव और खार्किव में मिली है। राजधानी कीव में रहने वाले 30 लाख लोगों को रात गुजारने के लिए भूमिगत मेट्रो में शरण लेना पड़ रहा है। जहां रूस ने मंगलवार को मिसाइल से मुख्य टेलीविजन टॉवर को उड़ा दिया, जिसमें करीब 5 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के नाम संबोधन में कहा, "हमले ने साबित कर दिया कि रूसियों को "कीव के बारे में, उसके इतिहास के बारे में कुछ भी पता नहीं है। लेकिन वो हमारे इतिहास को मिटाने, हमारे देश को मिटाने, हम सभी को मिटाने चाहते हैं।"

युद्ध तनाव कम करने के मसले पर रूस ने कहा कि उसने बेलारूस में शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए प्रतिनिधियों को भेजा है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर रूस शांति वार्ता करना चाहता है तो उसे पहले बमबारी बंद करनी होगी।

वहीं एप्पल और बोइंग जैसी कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां रूसी हमले के खिलाफ लामबंद हो घई हैं और रूसी बाजारों से हाथ खिंच रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की कोशिश है कि रूस को वित्तीय और राजनयिक रूप से पूरी दुनिया में अलग-थलग कर दिया जाए।

यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से करीब 9 लाख से अधिक यूक्रेनियन देश छोड़ चुके हैं और पड़ोसी मुल्कों के शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक बीते एक दशक में यूरोप में युद्ध विस्थापन की सबसे बड़ी और भयावह घटना है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?