लाइव न्यूज़ :

King Charles III Coronation Ceremony: किंग चार्ल्स तृतीय की हुई ताजपोशी, राज्याभिषेक से सामने आईं तस्वीरें, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 17:28 IST

महाराजा चार्ल्स III को ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक समारोह में ताज पहनाया गया। ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह के लिए विश्वभर से करीब 100 राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक समारोह में ताज पहनाया गया।किंग चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी से तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।वेस्टमिंस्टर एबे 1066 में विलियम प्रथम के समय से प्रत्येक ब्रिटिश राज्याभिषेक का गवाह रहा है।

लंदन: किंग चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक समारोह में ताज पहनाया गया। ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह के लिए विश्वभर से करीब 100 राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ किंग चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहुंचे।

किंग चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी से तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वेस्टमिंस्टर एबे 1066 में विलियम प्रथम के समय से प्रत्येक ब्रिटिश राज्याभिषेक का गवाह रहा है। किंग चार्ल्स तृतीय की लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में शनिवार को ब्रिटेन के 40वें महाराजा के रूप में ताजपोशी की गयी है। चार्ल्स पिछले साल सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही ब्रिटेन के नए महाराजा बन गए थे।

हालांकि, शनिवार को कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा एक धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद हजारों लोगों की मौजूदगी में चार्ल्स की आधिकारिक तौर पर ताजपोशी की गयी। नवंबर 1948 को चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज के रूप में जन्मे किंग चार्ल्स तृतीय पिछले साल आठ सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटिश राजगद्दी पर काबिज होने वाले सबसे उम्रदराज शाही सदस्य बन गए थे। 

उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की और 1970 में विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल करने वाले ब्रिटेन के पहले शाही सदस्य बने थे। रॉयल नेवी में शामिल होने से पहले उन्होंने रॉयल एयर फोर्स के पायलट के रूप में प्रशिक्षण लिया था और 1976 में अपने सैन्य करियर को समाप्त करने से पहले हेलीकॉप्टर उड़ाना भी सीखा था। 

उनके निजी जीवन की बात करें, तो राजकुमारी डायना से चार्ल्स की पहली शादी बेहद तनावपूर्ण बताई जाती है। डायना से चार्ल्स के दो बेटे-प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी हैं। एक सड़क हादसे में डायना की मौत के बाद चार्ल्स ने 2005 में कैमिला पार्कर से शादी रचाई थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल