लाइव न्यूज़ :

किम जोंग ने सेनाधिकारी पर सरेआम चलवाई 90 गोलियां, जानें क्या है मामला ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2018 10:38 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बार फिर से चर्चा में है। उसने अपने एक शीर्ष सेनाधिकारी पर सरेआम 90 गोलियां चलवाकर मौत के घाट उतार दिया।

Open in App

उत्तर कोरिया, 30 जून : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बार फिर से चर्चा में है। उसने अपने एक शीर्ष सेनाधिकारी पर सरेआम 90 गोलियां चलवाकर मौत के घाट उतार दिया। कहा जा रहा इन लोगों को मौत घाट उतारने की जिम्मेदारी उसने 9 लोगों को दी थी।

लेफ्टिनेंट जनरल ह्योंग जू सोंग पर जवानों को तय सीमा से ज्यादा खाना और ईंधन बांटने के आरोप लगे थे। हाल ही में उनको अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने और देशद्रोह का दोषी ठहराया गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी किंग बैठक में झपकी लेने पर अपने रक्षा प्रमुख ह्योंग योंग को मरवा चुका है।

खबरों की मानें तो सैन्य अधिकारी ह्योंग को राजधानी प्योंगयोंग स्थित मिलिट्री एकेडमी में सजा-ए-मौत दी गई। ह्योंग ने 10 अप्रैल को एक सैटेलाइट लॉन्चिंग स्टेशन का निरीक्षण किया था जहां जवानों ने उनसे कहा था कि अब परमाणु हथियार और रॉकेट बनाने के लिए हम और भूखे नहीं रह सकते हैं। इस अधिकारी ने जवानों के घरवालों ईधन और खाना देने की बात कही थी।

 इसके बाद जब उत्तर कोरियाई नेता को ह्योंग की यह बात नागवार गुजरी जिसके बाद किम के आदेश पर ह्योंग को सजा दी गई। जोंग के द्वारा इस तरह की सजा पहले भी सुनाई जा चुकी हैं। 2013 में उसने अपने ही फूफा को बेरहमी से मरवा दिया था। उसने अपने फूफा को भूखे शिकारी कुत्तों के सामने फिंकवा दिया था। 

बता दें कि किम जोंग के फूफा ने ही उसे सियासत की बारीकियां सिखाई थीं। किम जोंग को लगने लगा था कि उसका फूफा कभी न कभी उसे पछाड़ कर आगे निकल जाएगा इसलिए उसने फूफा को बर्बरता से मरवा दिया। इतना ही नहीं मई 2015 में कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने किम की बुआ की मौत का सच उजागर कर दिया। 

टॅग्स :किम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत