लाइव न्यूज़ :

खशोगी की मंगेतर ने जस्टिन बीबर से एफ1 कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:48 IST

Open in App

दुबई, 21 नवंबर (एपी) पॉप स्टार जस्टिन बीबर को अगले महीने सऊदी अरब में अपने संगीत कार्यक्रम को रद्द करने के लिए बढ़ती अपीलों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से एक आग्रह मारे गए सऊदी आलोचक जमाल खशोगी की मंगेतर की ओर से भी किया गया है जो उन लोगों के समूह में शामिल हो गई जिन्होंने बीबर से देश की फॉर्मूला वन रेस में प्रस्तुति नहीं देने का आग्रह किया है।

द वाशिंगटन पोस्ट द्वारा प्रकाशित एक खुले पत्र में, हेटिस केंगिज़ ने कनाडाई मेगास्टार से आग्रह किया कि वह "दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश भेजने के लिए जेद्दाह के लाल सागर शहर में अपनी पांच दिसंबर की प्रस्तुति को रद्द कर दें कि आपके नाम और प्रतिभा का उपयोग एक ऐसे शासन की प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए नहीं किया जाएगा जो अपने आलोचकों को मार डालता है।"

बीबर का संगीत कार्यक्रम जेद्दाह में आयोजित दौड़ के लिए निर्धारित सबसे प्रमुख प्रस्तुति के रूप में चर्चित है, हालांकि अन्य एफ1 संगीत कार्यक्रमों में रैपर एएसएपी रॉकी, डीजे डेविड गुएटा और टिएस्टो और गायक जेसन डेरुलो शामिल हैं।

यह पहली बार नहीं है जब किसी पॉप स्टार को सऊदी अरब में संगीत कार्यक्रम से हटने के लिए दबाव का सामना करना पड़ा है। अक्टूबर 2018 में तुर्की में सऊदी एजेंटों द्वारा खशोगी की हत्या के बाद सऊदी अरब में मंच पर आने वालों में मारिया कैरी सबसे बड़ा नाम था। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाली अपीलों को खारिज कर दिया था।

हालांकि, जनता के दबाव ने, 2019 में निकी मिनाज को जेद्दाह में एक संगीत कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को रद्द करने के लिए मजबूर किया था जिन्होंने उस समय कहा था कि वह महिलाओं के अधिकारों, समलैंगिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए समर्थन दिखाना चाहती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, आज 21 मंत्री शपथ लेंगे

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

क्रिकेटकेएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बल्लेबाजी से RR के खिलाफ डीसी की 5 विकेट से जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?