लाइव न्यूज़ :

Kerala Plane Crash: विमान हादसे से जुड़ी जानकारी देने के लिए दुबई में खुला रहेगा भारतीय वाणिज्य दूतावास, जानें हेल्पलाइन नंबर

By भाषा | Updated: August 8, 2020 09:41 IST

केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात हुए विमान हादसे के बाद इससे जुड़ी जानकारी के लिए कभी भी दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास का संपर्क किया जा सकता है। दूतावास शनिवार को भी खुला रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास का कार्यालय शनिवार को भी खुला रहेगाकोझिकोड विमान हादसे सहित केरल जाने के लिए भी मुहैया कराई जाएगी सहायता

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास का कार्यालय कोझिकोड में हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान हादसे के संबंध में जानकारी मुहैया कराने और उन लोगों की मदद के लिए शनिवार को भी खुला रहेगा, जिन्हें केरल जाने के लिए सहायता की आवश्यकता है। दुबई से रवाना हुआ यह विमान शुक्रवार शाम केरल के कोझिकोड में हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया था और गहरी घाटी में गिर गया था।

इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी। वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार शाम ट्वीट किया, ‘‘हम हताहत हुए लोगों के परिजनों के साथ हैं और उनकी मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।’’ उसने कहा कि विमान हादसे के संबंध में जानकारी साझा करने के लिए वाणिज्य दूतावास शनिवार को खुला रहेगा।

दुबई में भारत के नवनियुक्त महावाणिज्यदूत डॉ. अमन पुरी ने कहा, ‘‘कुछ भारतीय वीजा रद्द होने, कुछ वीजा की अवधि समाप्त होने, कुछ अपने परिजन से मिलने, कुछ नौकरी चले जाने और कुछ लोग चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण उस विमान में सवार थे।’’

दुबई और शारजाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में उड़ान भरने वाले यात्रियों के परिजनों को सूचना मुहैया कराने के लिए पांच हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुरी ने शुक्रवार को कहा,‘‘ हम यात्रियों और चालक दल के कुशलक्षेम की प्रार्थना करते हैं और आगे जानकारी मिलने पर हम इसकी सूचना आपको देते रहेंगे। हमारे हेल्पलाइन नंबर +97156 5463903, +971543090572, +971543090571, +971543090575 हैं।

‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि शारजाह में कॉल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +97165970303 है। इसके अलावा एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी शारजाह में +97165970303 नंबर पर हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि बी737 द्वारा दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स1344 कोझिकोड में शुक्रवार शाम सात बजकर 41 मिनट पर हवाईपट्टी से फिसल गई। विमान में 10 नवजात समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे।

इस उड़ान के जरिए वंदे भारत मिशन के तहत भारतीयों को स्वदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस और विमानन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं। साठे भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रह चुके थे।

दुर्घटनास्थल की टीवी पर दिखाई जा रही तस्वीरों में विमान दो हिस्सों में टूटा दिख रहा है और आसपास काफी मलबा एवं सामान बिखरा था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों तथा अन्य नेताओं ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख प्रकट किया है।

टॅग्स :केरलविमान दुर्घटनादुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल