लाइव न्यूज़ :

35 घंटे गोल्फ खेल कर नया विश्व रिकॉर्ड, केलेची एजीही ने ब्रिटिश गोल्फर के 32 घंटे का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 11:36 IST

बहन ने इंटरनेट पर सर्च करते समय 32 घंटे का रिकॉर्ड देखने के बाद उन्हें फोन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश, थकान और पैरों में दर्द के बावजूद हार नहीं मानी।एक ऐसा अवसर है जो बहुत से लोगों को नहीं मिलता।मंगलवार सुबह 5:30 बजे के बाद अपना अंतिम पुट लगाया।

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क के एक गोल्फर ने लगातार सबसे अधिक घंटे गोल्फ खेलने का रिकार्ड बनाने का दावा किया है। उन्होंने लॉन्ग आइलैंड के एक कोर्स पर रविवार शाम से मंगलवार सुबह तक लगातार 35 घंटे गोल्फ खेली। केलेची एजीही नाम के इस खिलाड़ी ने शुरू में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 24 घंटे खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें पता चला कि मई में नॉर्वे के एक कोर्स पर एक ब्रिटिश गोल्फर लगातार 32 घंटे खेला था। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने इंटरनेट पर सर्च करते समय 32 घंटे का रिकॉर्ड देखने के बाद उन्हें फोन किया था।

एजीही ने इसके बाद पूरी प्रतिबद्धता दिखाई तथा बारिश, थकान और पैरों में दर्द के बावजूद हार नहीं मानी और आखिर में ब्रिटेन के आइजैक रोलैंड्स को पीछे छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैं विश्व चैंपियन हूं। यह एक ऐसा अवसर है जो बहुत से लोगों को नहीं मिलता।

यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं भविष्य में अपने बच्चों और अपने पोते पोतियों को जरूर बताऊंगा।’’ अपने दोस्तों, टॉर्च और अंधेरे में चमकने वाली गोल्फ गेंदों के साथ 27 वर्षीय एजीही ने रविवार को शाम लगभग 6:30 बजे हंटिंगटन क्रीसेंट क्लब में खेलना शुरू किया और मंगलवार सुबह 5:30 बजे के बाद अपना अंतिम पुट लगाया।

इस बीच उन्होंने कुल 126 होल खेले। उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने पूरे खेल का वीडियो बनाया और अन्य लोगों ने गवाह के तौर पर काम किया ताकि इसे गिनीज रिकॉर्ड की मंजूरी मिल सके। गिनीज के नियमों के तहत उन्हें हर घंटे पांच मिनट का ब्रेक दिया गया। यही नहीं उन्होंने नियमों का पालन करते हुए हर राउंड के आखिर में 20 मिनट का ब्रेक भी लिया।

लंदन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रवक्ता काइली गैलोवे ने कहा कि संस्था के विशेषज्ञों को सबूतों की समीक्षा करने और यह घोषित करने में 12 से 15 सप्ताह लगते हैं कि कोई रिकॉर्ड बनाया गया है या नहीं। उन्होंने कहा कि अभी किसी के भी नाम पर सबसे लंबे समय तक लगातार गोल्फ खेलने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है और जो कोई भी आवेदन करता है उसे कम से कम 24 घंटे खेलना चाहिए।

टॅग्स :गोल्फअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान