लाइव न्यूज़ :

कारतारपुर कॉरिडोरः बोले पाक PM इमरान खान, जंग नहीं करनी है तो दोस्ती के अलावा दूसरा रास्ता क्या है? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2018 17:24 IST

सिद्धू ने शिलान्यास कार्यक्रम में इमरान खान की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि इमरान मेरा यार है और आज इसकी कोशिशों के कारण ही सिखों को इतना बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने इमरान खान की तारीफ करते हुए कविता भी पढ़ी।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार (28 नवंबर) को करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखी है। इस कॉरिडोर के चलते भारतीय सिख श्रद्धालु करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजा रहित यात्रा कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह कॉरिडोर छह महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।

वहीं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए हुए हैं। इस दौरान कॉरिडोर के शिलान्यास के बाद पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने अपने संबोधन में भारत को लेकर कहा है, 'जंग नहीं करनी है तो दोस्ती के अलावा दूसरा रास्ता क्या है। कौन सा जुर्म किया था सिद्धू ने यहां आकर...जैसा मैं कल से यहां (पाकिस्तान) मैं देख रहा हूं उस हिसाब से आप यहां आकर चुनाव लड़ लीजिए। आप चुनाव जीत जाएंगे...पंजाब में खासतौर पर।'

आगे उन्होंने कहा, 'आखिर में मैं यह भी बताना चाहता हूं कि मैंने जो दो किस्म के राजनेता बताए थे, उनमें से एक होता है जोकि ख्वाब देखता है और दूसरा वह होता है जो डर डरकर अपना वोट बैंक देखता है। दूसरा नफरत फैलाकर वोट लेता है और एक इंसानों को जोड़कर वोट लेता है।'

उन्होंने कहा, 'मैं ये उम्मीद रखता हूं कि ये न हो कि हमें सिद्धू की इंतजार करनी पड़े कि जब वह प्रधानमंत्री बनेगा तब हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की दोस्ती होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि वहां (भारत) में ऐसी लीडरशिप आ जाए कि उनमें पहले ही ताकत हो...लीडरशिप में ताकत होती है।'इससे पहले सिद्धू ने शिलान्यास कार्यक्रम में इमरान खान की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि इमरान मेरा यार है और आज इसकी कोशिशों के कारण ही सिखों को इतना बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने इमरान खान की तारीफ करते हुए कविता भी पढ़ी।

सिद्धू के मुताबिक, दोनों देशों को नफरत और आपसी दूरियां मिटाकर आगे बढ़ना होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें जिन्ना से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों को दिखाया गया। 

आपको बता दें, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी सिद्धू शामिल हुए थे। उन्होंने इसी साल अगस्त में पाकिस्तान का दौरा किया था। उसके बाद करतारपुर साहिब का मुद्दा उठा। भारत लौटने के बाद सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने उनसे कहा कि पाकिस्तान करतारपुर साहिब के लिए गलियारा खोल सकता है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत