लाइव न्यूज़ :

कानो सड़क दुर्घटनाः 21 लोगों की मौत, भारी मालवाहक ट्रक और यात्री वाहन में टक्कर, 2024 में देश भर में 9,570 दुर्घटनाओं में 5,421 लोग मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 17:21 IST

Kano road accident: संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने बताया कि रविवार को जारिया-कानो एक्सप्रेसवे पर एक भारी मालवाहक ट्रक और एक यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 में देश भर में 9,570 दुर्घटनाओं में 5,421 लोग मारे गए थेचोटें आई हैं, जबकि 19 पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई।एक्सप्रेसवे देश के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों को जोड़ता है।

लागोसः नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत कानो में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने बताया कि रविवार को जारिया-कानो एक्सप्रेसवे पर एक भारी मालवाहक ट्रक और एक यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई।

यह एक्सप्रेसवे देश के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों को जोड़ता है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसकी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यात्री वाहन के चालक ने निर्धारित यातायात नियमों का उल्लंघन किया और विपरीत दिशा में गाड़ी चलाई जिससे उसका वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

बयान के अनुसार, इस दुर्घटना में केवल तीन लोग जीवित बच पाए और उन्हें भी चोटें आई हैं, जबकि 19 पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया के प्रमुख मार्गों पर दुर्घटनाएं आम बात हैं। 2024 में देश भर में 9,570 दुर्घटनाओं में 5,421 लोग मारे गए थे। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल