लाइव न्यूज़ :

कैलाश-मानसरोवर यात्राः नेपाल में खराब मौसम के कारण फंसे करीब 200 भारतीय श्रद्धालु

By भाषा | Updated: August 6, 2018 04:14 IST

दूतावास ने बताया कि खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को हिल्सा और सिमीकोट से हवाई मार्ग से नेपालगंज लाना संभव नहीं है।

Open in App

काठमांडो, 6 अगस्तः तिब्बत में कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रा के बाद स्वदेश लौटते वक्त करीब 200 भारतीय खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गये हैं। भारतीय दूतावास ने आज यहां बताया कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास सिमीकोट में 150 जबकि हिल्सा में 50 लोग फंस गये।

दूतावास ने बताया कि खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को हिल्सा और सिमीकोट से हवाई मार्ग से नेपालगंज लाना संभव नहीं है। नेपालगंज लखनऊ से करीब चार घंटे की दूरी पर सीमा पर स्थित शहर है। भारतीय दूतावास ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय दूतावास को जानकारी मिली है कि करीब 200 तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण सिमीकोट में फंसे हैं और हम उनके तथा उनके परिजनों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘दूतावास प्रतिनिधि तीर्थयात्रियों का ख्याल रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।’’ इसमें कहा गया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी फंसे तीर्थयात्रियों को मौसम साफ होने पर जल्द से जल्द निकाला जाएगा। पिछले महीने 1500 से अधिक भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण क्षेत्र में फंस गये थे। उन्हें काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की पहल पर हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला गया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :कैलाश मानसरोवरनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील