लाइव न्यूज़ :

उत्तरी अफगानिस्तान में जानेमाने चिकित्सक मोहम्मद नादर अलेमी की अपहरण के बाद हत्या, परिवार ने 350000 डॉलर का भुगतान भी किया...

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:26 IST

बेटे ने बताया कि फिरौती की राशि मिल जाने के बावजूद, अपहरणकर्ताओं ने अलेमी की हत्या कर दी और उनका शव सड़क पर छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे रोहीन अलेमी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परिवार ने अंततः उन्हें 350,000 डॉलर का भुगतान किया।फिरौती की शुरुआती मांग दोगुने से भी अधिक थी।

काबुलः उत्तरी अफगानिस्तान में एक जानेमाने चिकित्सक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। मोहम्मद नादर अलेमी का दो महीने पहले मजार-ए-शरीफ शहर से अपहरण कर लिया गया था, और उनके अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए फिरौती मांगी थी।

उनके बेटे रोहीन अलेमी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार ने अंततः उन्हें 350,000 डॉलर का भुगतान किया। हालांकि फिरौती की शुरुआती मांग दोगुने से भी अधिक थी। उनके बेटे ने बताया कि फिरौती की राशि मिल जाने के बावजूद, अपहरणकर्ताओं ने अलेमी की हत्या कर दी और उनका शव सड़क पर छोड़ दिया।

रोहेन अलेमी ने कहा, ‘‘मेरे पिता को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं।’’ पेशे से मनोचिकित्सक अलेमी मज़ार-ए-शरीफ़ में सरकार के प्रांतीय अस्पताल के लिए काम करते थे। उनके पास एक निजी क्लिनिक भी था, जिसे शहर का पहला निजी मनोरोग क्लिनिक कहा जाता था। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती ने कहा कि तालिबान बलों ने आठ संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो मज़ार-ए-शरीफ के निकट बल्ख प्रांत में अलेमी सहित तीन लोगों के अपहरण के पीछे थे।

उन्होंने कहा कि अपहृत लोगों में से दो को बचा लिया गया है, लेकिन अलेमी की हत्या पहले ही कर दी गयी। पुलिस आठ गिरफ्तार लोगों के दो सहयोगियों की तलाश कर रही है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने ही डॉक्टर की हत्या की थी।

इस बीच, तालिबान द्वारा संचालित वित्त मंत्रालय ने घोषणा की कि सभी सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन दिया जाएगा, जो तालिबान के अधिग्रहण के बाद से भुगतान नहीं किया गया था। ढहती अर्थव्यवस्था के बीच अफ़ग़ानिस्तान में सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन की कमी गरीबी में बढ़ोतरी का एक कारक रही है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल