लाइव न्यूज़ :

भरी बारिश में भाषण ने Joe biden को जीत के द्वार तक पहुंचाया! पवार-ओबामा के साथ फोटो वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 9, 2020 10:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन की जीत के साथ फ्लोरिडा के टेम्पा में बारिश के बीच दिए उनके भाषण की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है. पवार का वह भाषण महाराष्ट्र में राकांपा की जीत का टैग बन गई थी.

मुंबई: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत के साथ फ्लोरिडा के टेम्पा में बारिश के बीच दिए उनके भाषण की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है. बाइडेन की इस तस्वीर को 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सतारा में हुई राकांपा प्रमुख शरद पवार की बारिश वाले भाषण से जोड़कर देखा जा रहा है.

बता दें कि पवार का वह भाषण महाराष्ट्र में राकांपा की जीत का टैग बन गई थी. यही नहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी ऐसी ही तस्वीर भी उनकी जीत की गवाही बनी थी. बाइडेन का टेम्पा का बारिश वाला भाषण अमेरिकी चुनाव की मतगणा से तीन दिन पूर्व का है.

साथ-साथ जोड़े गए शरद पवार और जो बाइडेन तस्वीर सोशल मीडिया के हर माध्यम पर सिर्फ वायरल ही नहीं हो रही, बल्कि इन पर मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. ट्विटर पर 'ऑल ब्लैक लाइव्स मैटर' नाम के एक यूजर ने बाइडेन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''टेम्पा में बाइडेन ने बारिश के बीच अपना भाषण खत्म किया और जॉगिंग करते हुए स्टेज से उतरे.

उन्होंने एक और ऐसा काम किया, जो ट्रम्प कभी नहीं कर सकते, क्योंकि वे बाल गीले हो जाने से डरते हैं.'' ओबामा की तस्वीर भी ट्विटर पर 'मैट मैकडरमॉट' नामक यूजर ने बारिश में भीगते बाइडेन की तस्वीर के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बारिश में भाषण देने वाली तस्वीर जोड़ी और लिखा, ''ठीक 12 बरस पहले.''

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल