लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन ने दोबारा लांच किया चुनावी कैंपेन, कमला हैरिस भी लड़ेंगी चुनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2023 16:48 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने औपचारिक रूप से मंगलवार को फिर से अपना चुनावी अभियान शुरू किया, जिसमें अमेरिकियों से कहा कि उन्होंने जो शुरू किया उसे पूरा करने के लिए उन्हें चार साल का और समय दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडन ने एक वीडियो के जरिए औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।बाइडन के अलावा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दोबारा चुनाव लड़ेंगी।

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के तीन साल से भी कम समय में एक बार फिर 2024 में शीर्ष पद के लिये अपनी दावेदारी की मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने और "काम पूरा खत्म करने" के लिए अमेरिकियों से फिर से उन्हें चुनने का आह्वान करते हुए अपनी दावेदारी की शुरुआत की। डेमोक्रेट बाइडन (80) ने तीन मिनट के एक प्रचार वीडियो में यह घोषणा की।

इस वीडियो की शुरुआत एक शब्द 'फ्रीडम' के साथ होती है। राष्ट्रपति बाइडन कई दशकों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। बाइडन की दलील है कि 2024 में चुनावों में गर्भपात के अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा, मतदान के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक होंगे।

उन्होंने कहा, "अमेरिकियों की हर पीढ़ी ने एक ऐसे क्षण का सामना किया है जब उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करनी है, हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए खड़े होना है, और हमारे मतदान के अधिकार और हमारे नागरिक अधिकारों के लिए खड़े होना है। यह हमारे हैं।" वीडियो में बाइडन ने 2024 के चुनाव को रिपब्लिकन अतिवाद के खिलाफ लड़ाई करार दिया। 

उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्र के चरित्र को बहाल करने के लिए अपने संकल्प को पूरी तरह से साकार करने के वास्ते और समय चाहिए। उन्होंने वीडियो में कहा, "जब मैं चार साल पहले राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ था, मैंने कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं। और हम अब भी लड़ रहे हैं।" वीडियो छह जनवरी 2021 के उपद्रव और गर्भपात अधिकार कार्यकर्ताओं के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में विरोध की तस्वीरों के साथ शुरू होता है। 

उन्होंने कहा, "हम जिस प्रश्न का सामना कर रहे हैं वह यह है कि क्या आने वाले वर्षों में हमारे पास अधिक स्वतंत्रता है या कम स्वतंत्रता है। अधिक अधिकार हैं या कम।" बाइडन ने कहा, "मुझे पता है कि मैं क्या जवाब चाहता हूं और मुझे लगता है कि आप भी जानते हैं। यह संतुष्ट होने का समय नहीं है। इसलिए मैं दोबारा चुनाव लड़ रहा हूं।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जो बाइडनकमला हैरिसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा