लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: 'भगवान के नाम पर कब...', टेक्सास गोलीबारी के बाद बाइडन ने बंदूक लॉबी के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 08:39 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए, प्रत्येक माता-पिता के लिए इस दर्द को कार्रवाई में बदलने का समय आ गया है। हमें इस देश के प्रत्येक निर्वाचित अधिकारी को यह स्पष्ट करना होगा। यह कार्य करने का समय है।

Open in App
ठळक मुद्देटेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी में 18 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई।बाइडन ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता के लिए इस दर्द को कार्रवाई में बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे को खोना आपकी आत्मा का एक टुकड़ा चीरने जैसा है।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में एक बंदूकधारी द्वारा 18 छोटे बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के बाद अमेरिकियों से देश की शक्तिशाली बंदूक समर्थक लॉबी के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। व्हाइट हाउस से दिए एक संबोधन में बाइडन ने कहा कि भगवान के नाम पर कब हम बंदूक लॉबी के खिलाफ खड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए, प्रत्येक माता-पिता के लिए इस दर्द को कार्रवाई में बदलने का समय आ गया है। हमें इस देश के प्रत्येक निर्वाचित अधिकारी को यह स्पष्ट करना होगा। यह कार्य करने का समय है।

इस दौरान बाइडन ने खुद अपनों को खोने का दुख साझा किया जिसमें साल 1972 में उन्होंने एक कार दुर्घटना में अपनी पत्नी और बेटी को खो दिया था। इसके साथ ही साल 2015 में उन्होंने बेटे को दिया था।

उन्होंने कहा कि एक बच्चे को खोना आपकी आत्मा का एक टुकड़ा चीरने जैसा है। आपके सीने में एक खोखलापन रह जाता है। आप कभी भी पहले जैसे नहीं रह जाते हैं।

बता दें कि, अमेरिका में सामूहिक बंदूक हिंसा की हालिया घटना में एक किशोर बंदूकधारी ने मंगलवार को दक्षिण टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में गोली चला दी, जिसमें 18 बच्चों और तीन वयस्कों की मौत हो गई।

18 वर्षीय सल्वाडोर रामोस के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जवाबी कार्रवाई में मार डाला।

टॅग्स :USAनिशानेबाजीShootingक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल