लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग और पुतिन ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:12 IST

Open in App

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा कि बीजिंग अफगान मुद्दे पर मास्को और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तैयार है। चिनफिंग ने अफगानिस्तान में समावेशी सरकार का आह्वान किया जो सभी आतंकवादी समूहों से खुद को ‘‘पूरी तरह से अलग’’ कर ले। चिनफिंग ने बुधवार को पुतिन से फोन पर बात की और तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करने के एक दिन बाद चिनफिंग और पुतिन के बीच फोन पर चर्चा हुई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, चिनफिंग ने पुतिन से कहा कि चीन रूस और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अफगान मुद्दे पर संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तैयार है। ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार पुतिन ने कहा, ‘‘अफगान स्थिति में मौजूदा बदलावों से पता चलता है कि बाहरी ताकतों द्वारा अपने राजनीतिक मॉडल को जबरन प्रोत्साहित करना कुछ देशों में नहीं चला और यह केवल इन देशों में विनाश और आपदा लाएगा। अफगान मुद्दे पर रूस और चीन समान रुख और हित साझा करते हैं।’’ इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन और अफगान तालिबान के बीच ‘‘सुचारू एवं प्रभावी संचार’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत