लाइव न्यूज़ :

अध्यापन के लिए कक्षा लौटीं जिल बाइडन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात सितंबर (एपी) अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन अध्यापन के कार्य के लिए फिर से कक्षा लौट आई हैं।

महीनों तक कॉलेज के छात्रों को कम्प्यूटर स्क्रीन पर पढ़ाने के बाद मंगलवार को प्रथम महिला ने नदर्न वर्जीनिया कम्युनिटी कॉलेज में कक्षा में उपस्थित हो कर छात्रों को पढ़ाया। वहां वह 2009 से पढ़ा रही हैं।

वह ऐसी पहली प्रथम महिला हैं जो व्हाइट हाउस छोड़ कर काम पर लौटी हैं। उन्होंने हाल में ‘गुड हाउसकीपिंग’ पत्रिका को बताया, ‘‘कुछ चीजें होती हैं जिन्हें आप बदल नहीं सकते और मैं कक्षा में लौटने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकती।’’

प्रथम महिला महामारी के कारण करीब एक साल से अधिक समय तक डिजिटल माध्यम से अध्यापन के बाद अपने छात्रों को प्रत्यक्ष देखने के लिए आतुर थीं जो अब भी बाइडन प्रशासन के लिए चुनौती है।

बोस्टन युनिवर्सिटी में संचार विषय के प्रोफेसर टैमी विजिल ने बताया कि एक कामकाजी प्रथम महिला होना ‘‘बड़ी बात’’ है। विजिल ने प्रथम महिला मिशेल ओबामा और मेलानिया ट्रंप के बारे में किताब लिखी है।

देश की पूर्व की प्रथम महिलाएं घर से बाहर काम नहीं करती थीं। विशेषकर, तब जब घर व्हाइट हाउस हुआ करता था। वे अपने पतियों की मदद करतीं और बच्चों को पालती थीं तथा मेजबान की भूमिका निभातीं।

कुछ प्रथम महिलाएं अपने पतियों के लिए विशेष दूत की तरह काम करती थीं। एलिनॉर रूजवेल्ट विशेष रूप से सक्रिय थीं। वह अमेरिका भर में यात्रा करतीं और तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट को सूचित करतीं। रूजवेल्ट पोलियो की वजह से कम ही सक्रिय रह पाते थे। वह गरीबों, अल्पसंख्यकों और अन्य दिव्यांग लोगों की हिमायत करती थीं। उन्होंने व्हाइट हाउस से एक राष्ट्रीय स्तर पर सिंडिकेटेड स्तंभ लिखना शुरू किया था।

हाल के समय की प्रथम महिलाओं में अमेरिका के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक और लाइब्रेरियन रह चुकीं लॉरा बुश ने बच्चे होने के बाद घर से बाहर काम करना छोड़ दिया था। अपने पति के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने काम नहीं किया। हिलेरी क्लिंटन और मिशेल ओबामा ने भी व्हाइट हाउस में रहते हुए अपने कॅरियर को जारी नहीं रखने का फैसला किया था।

जिल (70) ने खुद के लिए और भविष्य की प्रथम महिलाओं के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल