लाइव न्यूज़ :

34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 11:54 IST

Java Bus Accident: दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने छह यात्रियों के शव बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देJava Bus Accident: हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री उछलकर गिर पड़े और बस में फंस गए।Java Bus Accident: 18 पीड़ितों में से पांच की हालत गंभीर है और 13 की हालत नाजुक है।Java Bus Accident: 10 अन्य लोगों की अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान मौत हो गई।

जकार्ताः इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक यात्री बस के रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट के एक अवरोधक से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि अंतर-प्रांतीय बस राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी तभी ‘सेंट्रल जावा’ के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोलवे पर एक घुमावदार मार्ग पर वह पलट गई।

बुडियोनो ने कहा, ‘‘हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री उछलकर गिर पड़े और बस में फंस गए।’’ उन्होंने बताया कि दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने छह यात्रियों के शव बरामद किए। बुडियोनो ने बताया कि 10 अन्य लोगों की अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पास के दो अस्पतालों में इलाज करा रहे 18 पीड़ितों की हालत गंभीर है। समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित वीडियो में पीले रंग की एक बस पलटी नजर आ रही है जिसके आसपास राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के कर्मी, पुलिस और राहगीर खड़े दिख रहे हैं। वीडियो में एंबुलेंस हादसे की जगह से घायलों और मृतकों को ले जाती नजर आ रही हैं।

सेंट्रल जावा के पुलिस प्रमुख रिबुत हरि विबोवो के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने अधिकारियों को बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बस चालक को गंभीर चोटें आईं है लेकिन उपचार के दौरान वह बात कर पा रहा था। विबोवो ने कहा, ‘‘हम दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं और घायल चालक से पूछताछ कर रहे हैं।’’

टॅग्स :इंडोनेशियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा