लाइव न्यूज़ :

जापान के पोत मालिक ने कंटेनर मालिकों से स्वेज की क्षतिपूर्ति साझा करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:59 IST

Open in App

टोक्यो, 30 अप्रैल (एपी) एक बड़े कंटेनर जहाज के जापानी मालिक ने उस पर लदे माल के मालिकों से कहा है कि मिस्र के अधिकारियों द्वारा मांगे गए मुआवजे में वे भी सहयोग दें। इस जहाज ने करीब एक सप्ताह तक स्वेज नहर को जाम कर दिया था जिससे मिस्र को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

शोई किसेन कैशा लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने माल के मालिकों से मुआवजे की रकम में सहयोग देने के लिए कहा है। मुआवजा साझा करने की योजना अकसर समुद्री दुर्घटना में होती है जो बीमा से कवर होती है।

कंपनी ने कहा कि इसने जहाज पर करीब 18 हजार कंटेनर मालिकों से कहा है कि करीब 91.6 करोड़ डॉलर के मुआवजे के भुगतान में वे भी योगदान करें।

जहाज के मालिक ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में उन्होंने मिस्र के अधिकारियों के साथ मुआवजा पर समझौता कर रहे थे। जहाज ‘एवर गिवेन’ ग्रेटर बिटर लेक में खड़ा है और जब तक मुआवजे का भुगतान नहीं कर दिया जाता तब तक उसे वहां से जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल