लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ एलडीपी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे जापान के प्रधानमंत्री सुगा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 09:25 IST

Open in App

तोक्यो, तीन सितंबर (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे और इससे संकेत मिलते हैं कि सितंबर अंत तक वह जापानी नेता के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी। एनएचके के अनुसार सुगा ने शुक्रवार को उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के कार्यकारी अधिकारियों को बताया कि वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे, जिसके लिए 29 सितंबर को चुनाव होने हैं। इसका मतलब है कि जापान को एक नया नेता मिलेगा, जो एलडीपी के प्रमुख के रूप में चुना जाएगा। पार्टी को संसद में बहुमत प्राप्त होने के कारण उसके नेता को ही जापान का नेता चुना जाएगा। गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई ना करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत