लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय चुनाव के लिए संसद का निचला सदन भंग किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:13 IST

Open in App

तोक्यो, 14 अक्टूबर (एपी) जापान के नये प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संसद के निचले सदन को बृहस्पतिवार को भंग कर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय चुनावों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

किशिदा ने कहा कि वह अपनी नीतियों के लिए जनादेश चाहते हैं। संसद ने महज 10 दिन पहले ही उन्हें योशिहिदे सुगा के स्थान पर प्रधानमंत्री निर्वाचित किया था।

सदन के अध्यक्ष, तादामोरी ओशिमा ने एक पूर्ण सत्र में दो संसदीय सदनों में से अधिक शक्तिशाली निचले सदन को भंग करने की घोषणा की।

घोषणा सुनकर, निचले सदन के सभी 465 सांसद खड़े हो गए और तीन बार जोर-जोर से “बानजई” बोल कर वहां से चले गए। उन्होंने अब अपनी सीट गंवा दी है और नये निचले सदन के लिए आधिकारिक प्रचार बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। निचले सदन के लिए पिछला चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के शासनकाल में 2017 में हुआ था।

आबे के बाद प्रधानमंत्री बनने वाले सुगा महज एक साल तक प्रधानमंत्री पद पर रह पाए और उनकी सरकार को मिला समर्थन कोविड-19 महामारी से निपटने में उनकी कथित मनमानी और बढ़ते मामलों के बावजूद तोक्यो ओलंपिक का आयोजन करने की वजह से चला गया तथा जनता आक्रोशित हो गई।

सत्तारूढ़ पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का जिम्मा संभालने वाले किशिदा ने “भरोसे एवं सहानुभूति” की राजनीति करने का वादा किया।

उन्होंने पिछले शुक्रवार को अपने पहले नीतिगत भाषण में कोविड-19 की एक और लहर आने की स्थिति में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रति देश की प्रतिक्रिया को मजबूत करने और चीन तथा उत्तर कोरिया के खतरों के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत करते हुए अपनी पस्त अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल