लाइव न्यूज़ :

जापान के अरबपति व्यक्ति मीजावा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:03 IST

Open in App

मास्को, आठ दिसंबर (एपी) जापान के एक अरबपति व्यक्ति और उनके सहायक 2009 के बाद पहले अंतरिक्ष पर्यटकों के रूप में बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए।

युसाकू मीजावा और योजो हिरानो रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर मिसुरकीन के साथ रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये रवाना हुए।

तीनों ने तय कार्यक्रम के मुताबिक अपराह्न 12 बजकर 38 मिनट पर सोयुज एमएस-20 में कजाखस्तान स्थित रूसी बैकोनुर केंद्र से उड़ान भरी।

मीजावा और हिरानों को अंतरिक्ष में 12 दिन व्यतीत करने है। ये दोनों 2009 के बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले ऐसे पर्यटक बन गये हैं जिन्होंने इसके लिये भुगतान किया है। इस यात्रा में कितना खर्चा आया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

मीजावा ने कहा, ‘‘मैं अंतरिक्ष से धरती को देखना चाहूंगा। मैं भारहीनता महसूस करने के अवसर का अनुभव करना चाहूंगा।’’

उन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी एक व्यक्तिगत उम्मीद भी है और मैं यह जानने के लिये उत्सुक हूं कि अंतरिक्ष मुझे कैसे बदलेगा, इस अंतरिक्ष उड़ान के बाद मैं कैसे बदलूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल