लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तीन सैन्य विमान भेजेगा जापान

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:28 IST

Open in App

तोक्यो, 23 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से अपने नागरिकों के अलावा कुछ अन्य स्थानीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जापान सोमवार से अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत तीन सैन्य विमानों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान के रक्षा मंत्री नोबोउ किशी ने कहा कि इन विमानों के जरिए जापान के नागरिकों के अलावा जापानी दूतावास में काम करने वाले अफगानी लोगों को भी वहां से बाहर निकाला जाएगा। किशी ने कहा, “ अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब हो रहे हैं और हम जापान के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।” अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हैं और देश छोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जापान ने 15 अगस्त को ही काबुल स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया था और पड़ोसी देश तुर्की में एक अस्थायी कार्यालय स्थापित किया है, लेकिन जापानी दूतावास में काम करने वाले स्थानीय लोगों के अलावा जापान संबंधित अन्य संगठनों में काम करने वाले लोग अभी अफगानिस्तान में ही मौजूद हैं। जापानी रक्षा मंत्री ने सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान से बाहर निकाले जाने वाले लोगों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त से पहले अफगानिस्तान से सभी जापानी नागरिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत