लाइव न्यूज़ :

जापान: शिंजो आबे के सहायक एवं प्रवक्ता योशिदे सुगा हो सकते हैं उनके उत्तराधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2020 17:14 IST

सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के आंतरिक मतदान से पहले प्रधानमंत्री पद के लिये योशिदे एक अहम दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। पार्टी के सदस्य सुगा पार्टी में किसी गुट से संबद्ध नहीं रहे हैं। उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखा जा रहा है जो आबे की नीतियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिदे सुगा देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। योशिदे, आबे के लंबे समय से सहायक रहे हैं

टोक्यो: जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिदे सुगा देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। योशिदे, आबे के लंबे समय से सहायक रहे हैं और उनके प्रतिदिन के संवाददाता सम्मेलन में भी उनके साथ देखे जाते रहते हैं।

सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के आंतरिक मतदान से पहले प्रधानमंत्री पद के लिये योशिदे एक अहम दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। पार्टी के सदस्य सुगा पार्टी में किसी गुट से संबद्ध नहीं रहे हैं। उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखा जा रहा है जो आबे की नीतियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

इनमें अमेरिका के साथ जापान का सुरक्षा गठबंधन, कोरोना वायरस महामारी से निपटना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना आदि शामिल है। आबे के बाद की सरकार की अहम नीतियों के बारे में पूछे जाने पर सुगा ने इस बात का जिक्र किया कि कोरोना वायरस महामारी से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

सुगा के बुधवार को अपनी उम्मीदवारी एवं अहम नीतियों की घोषणा करने की संभावना है। हालांकि, एक दिन पहले ही विदेश मंत्री फुमियो किशिदा और पूर्व रक्षा मंत्री शीगेरू इशिबा ने प्रधानमंत्री पद के लिये अपना इरादा जाहिर किया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों को लेकर कुछ ही दिन पहले पद से इस्तीफा दे दिया है।

सत्तारूढ़ पार्टी की मंगलवार को बैठक हुई और यह फैसला लिया गया कि 14 सितंबर को पार्टी के नेता के लिये और फिर प्रधानमंत्री चुनने के लिये मतदान होगा। हालांकि, आबे विरोधी अपने रुख को लेकर इशिबा पार्टी के सांसदों के बीच लोकप्रिय नहीं हैं लेकिन ओपिनयन पोल में वह लोकप्रिय रहे हैं। मृदुभाषी सुगा, जापान में सबसे लंबे समय तक मुख्य कैबिनेट सचिव रहे हैं। वह आबे के नीति समन्वयक एवं सलाहकार रहे हैं। वह प्रधानमंत्री कार्यालय की केंद्रीकृत शक्तियों की धुरी रहे हैं, जिसने नौकराशाहों पर नीतियां लागू करने के लिये जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि सुगा को अपनी द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया के कारण पिछले साल विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक अखबार के संवाददाता ने आबे की नीतियों की आलोचना पर उनसे कड़े सवाल पूछ दिये थे।

टॅग्स :जापानशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा