लाइव न्यूज़ :

जापानः पहली विदेश यात्रा में वियतनाम और इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, दक्षिण चीन सागर पर बढ़ रहा चीनी प्रभाव, जानिए कारण

By भाषा | Updated: October 20, 2020 14:40 IST

दक्षिण एशियाई देश ‘‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और दक्षिण चीन सागर को लेकर अन्य सरकारों के साथ विवादों में चीनी हठधर्मिता का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान इंडोनेशिया के साथ अपने रक्षा संबंधों को गहरा करने के साथ ही रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है। जापान का अमेरिका, ब्रिटेन, फिलिपिन और मलेशिया सहित एक दर्जन देशों के साथ रक्षा उपकरण हस्तांतरण समझौते हैं। सुगा का बुधवार को जापानी कंपनियों से संबंधित लोगों से मिलने और ताक्यो लौटने का कार्यक्रम है।

जकार्ताः जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को इंडोनेशिया पहुंचे। सुगा की इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में चीन के खिलाफ अपनी सरकार के उद्देश्यों को रेखांकित करना है। सुगा दक्षिणपूर्व एशिया के दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के बीच में वियतनाम से यहां पहुंचे।

उन्होंने कहा दोनों दक्षिण एशियाई देश ‘‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और दक्षिण चीन सागर को लेकर अन्य सरकारों के साथ विवादों में चीनी हठधर्मिता का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण है। जापान अपने मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत दृष्टि को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों पर जोर दे रहा है।

जापान यह बात सामने रखना चाहता है कि चीन के विपरीत वह नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करता है जो अपने व्यापक दावों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पंचाट के फैसलों को मानने से इनकार करता है। उम्मीद की जा रही है कि सुगा कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए उपायों और महामारी से प्रभावित इंडोनेशियाई अर्थव्यवस्था को जापान के संभावित सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं। जापान इंडोनेशिया के साथ अपने रक्षा संबंधों को गहरा करने के साथ ही रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है।

जापान ने सोमवार को वियतनाम के साथ एक ऐसे ही समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। जापान का अमेरिका, ब्रिटेन, फिलिपिन और मलेशिया सहित एक दर्जन देशों के साथ रक्षा उपकरण हस्तांतरण समझौते हैं। जकार्ता के बाहर, बोगोर में राष्ट्रपति भवन में एक स्वागत समारोह और पौधा रोपण के बाद, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो से सुगा की मुलाकात होगी। सुगा का बुधवार को जापानी कंपनियों से संबंधित लोगों से मिलने और ताक्यो लौटने का कार्यक्रम है। तोक्यो लौटने से पहले वह ‘कालीबाता हीरोज सेमेट्री’ में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

टॅग्स :जापानअमेरिकाचीनशी जिनपिंगइंडोनेशियाथाईलैंडयोशिहिदे सुगा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका